facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Western Carriers IPO subscription status: वेस्टर्न कैरियर्स के आईपीओ को तीसरे दिन मिली 9.43 गुना बोली

Advertisement

Western Carriers India IPO: करीब 493 करोड़ रुपये की शुरुआती शेयर बिक्री में 2,08,68,467 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 19,67,33,274 शेयरों के लिए बोलियां मिली हैं।

Last Updated- September 17, 2024 | 7:21 PM IST
CMR Green Technologies Share price

लॉजिस्टिक कंपनी वेस्टर्न कैरियर्स (इंडिया) लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को शेयर बिक्री के तीसरे दिन मंगलवार को 9.43 गुना अभिदान मिला।

एनएसई के आंकड़ों के मुताबिक, करीब 493 करोड़ रुपये की शुरुआती शेयर बिक्री में 2,08,68,467 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 19,67,33,274 शेयरों के लिए बोलियां मिली हैं। खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (RII) के खंड को 13.26 गुना अभिदान मिला जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों के खंड को 12.74 गुना अभिदान मिला। वहीं पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) की श्रेणी को नौ प्रतिशत अभिदान प्राप्त हुआ।

वेस्टर्न कैरियर्स (इंडिया) ने निर्गम खुलने के पहले प्रमुख (एंकर) निवेशकों से 148 करोड़ रुपये जुटाए। कोलकाता स्थित कंपनी के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 163-172 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

आईपीओ में 400 करोड़ रुपये तक के ताजा शेयर जारी किए गए हैं। इसके अलावा प्रवर्तक राजेंद्र सेठिया की तरफ से 93 करोड़ रुपये मूल्य के 54 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) भी इस निर्गम का हिस्सा है।

Advertisement
First Published - September 17, 2024 | 7:21 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement