facebookmetapixel
Test Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासाPharma Stock एक महीने में 34% चढ़ा, ब्रोकरेज बोले- बेचकर निकल जाएं, आ सकती है बड़ी गिरावट

बाजार में गहराई गिरावट, 550 से अधिक अंक लुढ़का सेंसेक्स, 18000 के नीचे फिसला निफ्टी

Last Updated- January 10, 2023 | 2:53 PM IST

11:40 AM

बाजार खुलते ही शुरू हुआ गिरावट का सिलसिला जारी है। सेंसेक्स 550 से ज्यादा अंक फिसल कर 60,169 पर पहुंच गया है। निफ्टी भी 150 से ज्यादा अंक की गिरावट के साथ 17,942 पर कारोबार कर रहा है। बाजार दिन के निचले स्तर पर है। निफ्टी के 50 में से 34 शेयरों में गिरावट है तो वहीं सेंसेक्स की 30 में से 21 कंपनियां लाल निशान पर हैं। सरकारी बैंकों में भी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं PSU बैंक इंडेक्स भी 2 फीसदी के करीब गिरा है।

TCS के नतीजों के बाद IT शेयरों पर भी दवाब है। वहीं खराब बाजार में भी मेटल शेयरों ने चमक बनाए रखी है।

10:30 AM

बाजार में गिरावट का मूड जारी है। सेंसेक्स में 471 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 0.78 फीसदी की गिरावट के बाद 60,275 पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी  113 अंक गिरकर 18000 के नीचे फिसल गया है। निफ्टी में 0.63 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है और ये 17,987 पर है।  बैंक निफ्टी भी 452 अंक गिरकर 42,130 पर हैं। सेंसेक्स के 30 में से 21 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर हैं।

Sensex Company Share

 

9:30 AM

मामूली बढ़त के साथ खुले बाजार ने तेजी खो दी है। सेंसेक्स 320 अंकों तक फिसल कर 60,426 पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी  भी 88 अंकों की गिरावट के साथ 18,013 पर शुरुआती कारोबार करता दिख रहा है। बाजार में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है।   सेंसेक्स के 30 में से 9 कंपनियों के शेयर ही हरे निशान पर बचे हैं बाकि सारे 21 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर आ गए हैं।
बैंक निफ्टी में भी 196 अंकों की गिरावट दर्ज की गई है। ये इंडेक्स 42,385 पर है।

9:00 AM

आज यानी हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार की मामूली तेजी के साथ शुरुआत हुई। सेंसेक्स करीब 50 अंको की बढ़त के साथ 60,805 पर खुला। वहीं निफ्टी 18,121 पर खुला। बैंक निफ्टी 42,642 पर खुला।  सेंसेक्स के 30 में से 9 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर खुले।

7:50 AM

ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत मिल रहे हैं। SGX NIFTY फ्लैट दिख रहा है। उधर US FUTURES पर हल्का दबाव देखने को मिल रहा है। अमेरिकी बाजार की बात करें तो डाओ जोन्स कल गिरकर बंद हुआ था। कल के कारोबार में डाओ जोन्स और S&P 500 इंडेक्स कल लाल निशान में बंद हुए थे। हालांकि नैस्डैक 66 अंक चढ़कर बंद हुआ था।

सुबह 07:50 बजे, एसजीएक्स निफ्टी लगभग 30 अंक नीचे 18,145 पर रहा।

निवेशकों के बीच आज, मुद्रास्फीति रिपोर्ट जारी होने से सिर्फ दो दिन पहले, स्वीडन में केंद्रीय बैंकिंग सम्मेलन में अमेरिकी फेड अध्यक्ष जेरोम पॉवेल के भाषण का इंतजार है। जापान का निक्केई 225 1.08 प्रतिशत बढ़ा, ऑस्ट्रेलिया का एसएंडपी / एएसएक्स 200 0.19 प्रतिशत गिर गया, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी आज सुबह सपाट था।

आज किन शेयरों पर रहेगा फोकस-

TCS: दिसंबर तिमाही में TCS के कंसोलीडेटेड रेवेन्यू में सालाना आधार पर 19.1 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। ये 58229 करोड़ रुपये रही है। दिसंबर तिमाही में कंपनी के रेवेन्यू में सालाना आधार पर 13.5 फीसदी की बढ़त हुई है।

Lupin: स्पेनिश स्वास्थ्य मंत्रालय ने गैर-डिस्ट्रोफिक मायोटोनिक (NDM) के लिए ल्यूपिन के Na Muscla (मैक्सिलेटिन) के इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है।

Sona BLW Precision Forgings : कंपनी सर्बियन कंपनी कि डी ओ ओ ओग्राद – ज़्वेजदारा (NOVELIC do.o. Beograd Zvezdara) में 54 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी।

Tata Motors: टाटा मोटर्स ने बताया है कि दिसंबर में Jaguar Land Rover की होल सेल में सालाना आधार पर 15 फीसदी की बढ़त ही है। जबकि तिमाही आधार पर इसकी बिक्री में 5.7 फीसदी की बढ़त हुई है। दिसंबर में कंपनी ने Jaguar Land Rover की 79,591 यूनिट बेची है।

नतीजों के दम इन शेयरों में रहेगी हलचल

Atharv Enterprises, Excel Realty N Infra, Gala Global Products, GI Engineering Solutions, Marsons, Quest Capital Markets और Visagar Financial Services के दिसंबर तिमाही के नतीजे आएंगे।

 

First Published - January 10, 2023 | 8:48 AM IST

संबंधित पोस्ट