facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Aadhaar-PAN Linking: अभी तक नहीं किया लिंक? 1 जनवरी से आपका PAN कार्ड होगा बेकार!

Advertisement

इनकम टैक्स विभाग ने साफ कर दिया है कि 31 दिसंबर 2025 तक PAN और Aadhaar लिंक न होने पर 1 जनवरी 2026 से आपका PAN कार्ड डीएक्टिव कर दिया जाएगा।

Last Updated- November 04, 2025 | 3:19 PM IST
Aadhaar PAN linking
Representative Image

Aadhaar-PAN Linking: अगर आपने अभी तक अपने PAN कार्ड को अपने Aadhaar से लिंक नहीं किया है, तो ध्यान दें। इनकम टैक्स विभाग ने साफ कर दिया है कि 31 दिसंबर 2025 तक PAN और Aadhaar लिंक न होने पर 1 जनवरी 2026 से आपका PAN कार्ड डीएक्टिव कर दिया जाएगा। इसका मतलब है कि आप टैक्स रिटर्न नहीं भर पाएंगे, बैंक अकाउंट नहीं खोल पाएंगे और अन्य महत्वपूर्ण फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन भी नहीं कर पाएंगे।

Also Read: Post Office Scheme: ₹10,000 महीने की बचत से 10 साल में होगा 17 लाख का सपना सच! जानें पोस्ट ऑफिस की इस शानदार स्कीम के बारे में

PAN कार्ड हर नागरिक के लिए जरूरी है। यह न सिर्फ टैक्स फाइलिंग के लिए आवश्यक है, बल्कि बैंकिंग, निवेश, प्रॉपर्टी लेनदेन और बड़े वित्तीय लेनदेन के लिए भी जरूरी होता है। इसलिए PAN कार्ड के डीएक्टिव होने से आपकी वित्तीय योजना प्रभावित हो सकती है।

ऐसे करें PAN और Aadhaar को लिंक:

  1. इनकम टैक्स की वेबसाइट www.incometax.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर “Link Aadhaar” ऑप्शन चुनें।
  3. अपना 10 अंकों का PAN और 12 अंकों का Aadhaar नंबर डालें।
  4. ऑन-स्क्रीन निर्देशों का पालन करते हुए 1,000 रुपये फीस का भुगतान करें।
  5. सबमिट करने के बाद आपका रिक्वेस्ट प्रोसेस हो जाएगा।

लिंकिंग स्टेटस कैसे चेक करें:

  • वेबसाइट पर “Link Aadhaar Status” पर क्लिक करें और PAN व Aadhaar नंबर डालें।
  • SMS के जरिए भी स्टेटस चेक किया जा सकता है। इसके लिए टाइप करें:
    UIDPAN <Aadhaar नंबर> <PAN नंबर> और 567678 या 56161 पर भेजें।
  • आपको तुरंत रिप्लाई में लिंकिंग स्टेटस मिल जाएगा।

ध्यान दें कि ऑनलाइन लिंकिंग के दौरान OTP उसी मोबाइल नंबर पर आएगा जो आपके Aadhaar से जुड़ा है। इसलिए अब तुरंत PAN और Aadhaar लिंक कर लें, ताकि नए साल की शुरुआत में कोई परेशानी न हो।

Advertisement
First Published - November 4, 2025 | 3:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement