facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अब Credit Card का इस्तेमाल होगा महंगा! ब्याज, फ्यूल और ट्रैवल चार्ज में बड़ा बदलाव; चेक करें डीटेल्स

Advertisement

IndusInd Bank ने क्रेडिट कार्ड के नियमों में बदलाव करते हुए लेट फीस, ब्याज, फ्यूल, ट्रांसपोर्ट और विदेशी ट्रांजैक्शन पर अतिरिक्त शुल्क बढ़ा दिया है।

Last Updated- June 16, 2026 | 1:55 PM IST
credit card charges changes
Representative image

Credit Card Rules Change: अगर आप क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। 15 जून से क्रेडिट कार्ड से जुड़े कई नियमों में बदलाव लागू हो गए हैं। इन बदलावों का असर ब्याज की गणना, लेट पेमेंट शुल्क, फ्यूल ट्रांजैक्शन, ट्रांसपोर्ट खर्च और विदेशी लेन-देन पर पड़ेगा। ऐसे में कार्डधारकों के लिए नए नियमों की जानकारी होना जरूरी है।

ब्याज गणना के नियम हुए सख्त

क्रेडिट कार्ड जारी करने वाले बैंक ने बकाया राशि पर ब्याज लगाने के तरीके में बदलाव किया है। अब यदि कोई ग्राहक केवल मिनिमम ड्यू का भुगतान करता है और पूरा बिल नहीं चुकाता, तो बाकी राशि पर ब्याज लगातार लगता रहेगा। इसके अलावा कार्ड पर मिलने वाली ब्याज-मुक्त अवधि भी तुरंत बहाल नहीं होगी।

नए नियमों के मुताबिक, ग्राहकों को लगातार दो स्टेटमेंट साइकल का पूरा भुगतान समय पर करना होगा, तभी उन्हें दोबारा इंटरेस्ट-फ्री पीरियड का लाभ मिलेगा।

सिर्फ मिनिमम ड्यू भरना पड़ सकता है महंगा

कई लोग हर महीने केवल मिनिमम ड्यू जमा कर भुगतान की औपचारिकता पूरी कर देते हैं। लेकिन अब यह तरीका जेब पर भारी पड़ सकता है। पूरा बकाया न चुकाने पर ब्याज लगातार जुड़ता रहेगा, जिससे कुल देनदारी बढ़ सकती है।

Credit Card Charges: लेट पेमेंट पर बढ़ा जुर्माना

बिल का भुगतान तय समय पर नहीं करने वालों को अब ज्यादा शुल्क देना होगा। 501 रुपये से 1,000 रुपये तक के बकाया पर लेट पेमेंट फीस 350 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये कर दी गई है। वहीं 5,000 रुपये से 10,000 रुपये तक के बकाया पर शुल्क 550 रुपये की जगह 750 रुपये देना होगा।

हालांकि Club Vistara Explorer, Pioneer Private और Pioneer Heritage क्रेडिट कार्ड धारकों पर यह लेट पेमेंट शुल्क लागू नहीं होगा।

फ्यूल ट्रांजैक्शन पर जल्दी लगेगा अतिरिक्त शुल्क

पेट्रोल और डीजल पर क्रेडिट कार्ड का अधिक इस्तेमाल करने वालों के लिए भी नियम बदल गए हैं। अब एक स्टेटमेंट साइकल में 30,000 रुपये से ज्यादा के फ्यूल खर्च पर 1 फीसदी अतिरिक्त शुल्क और GST देना होगा।

पहले यह सीमा 50,000 रुपये थी। यानी अब कम खर्च पर भी अतिरिक्त शुल्क लागू हो जाएगा।

Credit Card: ट्रांसपोर्ट खर्च पर भी देना होगा एक्स्ट्रा चार्ज

कैब, बस, ट्रेन और टोल टैक्स जैसे ट्रांसपोर्ट संबंधी भुगतान पर भी नया नियम लागू किया गया है। यदि कोई ग्राहक एक महीने में इन सेवाओं पर 40,000 रुपये से अधिक खर्च करता है, तो उससे 1 फीसदी अतिरिक्त शुल्क और GST वसूला जाएगा।

विदेशी खरीदारी होगी महंगी

विदेशी वेबसाइटों या अंतरराष्ट्रीय मर्चेंट्स से खरीदारी करने वाले ग्राहकों पर भी नए नियमों का असर पड़ेगा। जब कोई विदेशी व्यापारी भुगतान को सीधे भारतीय रुपये में बदलकर दिखाता है, तो उस पर डायनामिक करंसी कन्वर्जन (DCC) शुल्क लगता है।

अब सामान्य क्रेडिट कार्ड और टाइगर क्रेडिट कार्ड के लिए यह शुल्क 1 फीसदी से बढ़ाकर 2 फीसदी कर दिया गया है। इसके अलावा इस पर GST भी देना होगा। ऐसे में विदेशी ट्रांजैक्शन और अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन शॉपिंग पहले के मुकाबले महंगी हो सकती है।

Credit Card Charges: किन ग्राहकों पर लागू होंगे ये बदलाव?

ये सभी बदलाव इंडसइंड बैंक के क्रेडिट कार्ड ग्राहकों पर लागू होंगे। नए नियमों के बाद समय पर पूरा बिल चुकाना और कार्ड खर्चों को नियंत्रित रखना पहले से ज्यादा जरूरी हो गया है, ताकि अतिरिक्त शुल्क और ब्याज के बोझ से बचा जा सके।

Advertisement
First Published - June 16, 2026 | 1:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement