facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मिनटों में घर बैठे करें Aadhaar-PAN लिंक, नहीं करने पर हो सकती हैं परेशानियां; चेक करें स्टेप्स

Advertisement

Aadhaar-PAN Linking: 31 दिसंबर से पहले आधार और पैन लिंक करना जरूरी है, नहीं करने पर बैंकिंग और टैक्स में कई समस्याएं हो सकती हैं।

Last Updated- December 21, 2025 | 1:32 PM IST
Aadhaar PAN linking
Representative Image

Aadhaar-PAN Linking: 31 दिसंबर से पहले आधार कार्ड और पैन कार्ड लिंक करना फ्री है। इस तारीख के बाद लिंकिंग पर शुल्क लग सकता है। ये दोनों दस्तावेज आज के समय में बेहद जरूरी हैं। बिना पैन कार्ड के कोई बड़ा वित्तीय काम करना मुश्किल है और आधार कार्ड भी कई सरकारी व गैर-सरकारी कामों के लिए जरूरी है।

लिंक न करने पर क्या होगा?

क्लियर टैक्स की जानकारी के अनुसार, अगर आप आधार और पैन लिंक नहीं करते हैं तो आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है:

  • आईटीआर रिफंड लेने में परेशानी।

  • अगले साल आईटीआर भरने में दिक्कत।

  • टीडीएस या टीसीएस अधिक रेट पर कट सकता है।

  • बैंक अकाउंट खुलवाने में समस्या।

  • डेबिट या क्रेडिट कार्ड लेने में दिक्कत।

  • बैंक या पोस्ट ऑफिस में एक दिन में ₹50,000 से ज्यादा जमा नहीं कर पाएंगे।

  • एक वित्तीय वर्ष में ₹2,50,000 से ज्यादा जमा नहीं कर सकते।

  • ₹10,000 से ज्यादा किसी भी बैंक में लेन-देन संभव नहीं।

किसे करना जरूरी है?

  • जिनका आधार 1 अक्टूबर 2024 से पहले बना है और जो इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करते हैं।

किसे जरूरी नहीं?

  • जो आईटीआर फाइल नहीं करते।

  • जम्मू-कश्मीर, असम और मेघालय में रहने वाले।

  • 80 वर्ष से अधिक उम्र वाले।

  • विदेशी नागरिक।

SMS से लिंकिंग कैसे करें?

  1. अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से मैसेज करें: UIDPAN <12 अंकों का आधार> <10 अंकों का PAN>

  2. मैसेज भेजें 567678 या 56161 नंबर पर।
    उदाहरण: अगर आधार 987654321012 और पैन ABCDE1234F है, तो मैसेज होगा: UIDPAN 987654321012 ABCDE1234F

ऑनलाइन लिंकिंग का तरीका:

  1. इनकम टैक्स ई-फाइलिंग वेबसाइट पर जाएँ।

  2. “Link Aadhaar” ऑप्शन पर क्लिक करें।

  3. अपना आधार और पैन नंबर डालें।

  4. रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें।

  5. “I agree to validate my Aadhaar details with UIDAI” पर क्लिक करें।

  6. अगर सही हुआ तो “Pan Has Been Linked Successfully” का मैसेज आएगा।

Advertisement
First Published - December 21, 2025 | 1:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement