facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

आधार कार्ड बनवाते समय भूल से भी न करें ये काम, वरना जेल और जुर्माना तय

Advertisement

Aadhaar Update: आधार में छोटी सी गलती भी भारी पड़ सकती है – जानें कैसे बचें जेल और जुर्माने से।

Last Updated- September 21, 2025 | 3:27 PM IST
Aadhaar Card
Representative Image

Aadhaar Update: आधार कार्ड आज हर भारतीय के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट बन चुका है। बैंक से लेकर मोबाइल सिम, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने या फिर स्कूल-कॉलेज में दाखिले तक हर जगह इसकी मांग होती है। यही वजह है कि यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने आधार से जुड़े कुछ खास नियम बनाए हैं। इन नियमों का पालन न करने पर भारी जुर्माना या जेल तक की सजा हो सकती है।

गलत जानकारी देने पर सजा

आधार बनवाते समय गलत जानकारी देना अपराध माना जाता है। अगर कोई व्यक्ति जानबूझकर गलत डिटेल्स देता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। इसके लिए 3 साल तक की जेल या 10,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

किसी और के आधार में छेड़छाड़ अपराध

अगर कोई व्यक्ति बिना अनुमति किसी और के आधार कार्ड की जानकारी में बदलाव करता है, तो यह भी गैरकानूनी है। इसके लिए भी 3 साल की कैद या 10,000 रुपये का जुर्माना हो सकता है।

डेटा लीक करना पड़ सकता महंगा

UIDAI की मंजूरी के बिना आधार से जुड़ा काम करना, लोगों का डेटा इकट्ठा करना या निजी जानकारी साझा करना भी अपराध है। इसमें 3 साल तक की सजा और 10,000 रुपये तक का जुर्माना हो सकता है। अगर कोई कंपनी ऐसा करती है तो उसे 1 लाख रुपये तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है।

आधार केंद्र में हैकिंग पर सबसे कड़ी सजा

अगर कोई व्यक्ति आधार केंद्र में हैकिंग या डेटा चोरी करता है, तो यह गंभीर अपराध माना जाएगा। ऐसे मामले में 10 साल तक की जेल और 10,000 रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है।

Advertisement
First Published - September 21, 2025 | 3:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement