facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Aadhaar Update: आधार अपडेट का नया तरीका, Google Maps पर खोजें नजदीकी केंद्र, मिनटों में होगा काम

Advertisement

Aadhaar Update: अब UIDAI और Google की नई सुविधा से Google Maps पर नजदीकी असली आधार केंद्र ढूंढकर अपडेट कराना आसान हो गया है।

Last Updated- March 24, 2026 | 12:20 PM IST
Aadhaar App Share Contact Feature
Representative Image

Aadhaar Update: आधार कार्ड से जुड़ी सेवाओं को आसान बनाने के लिए UIDAI ने एक बड़ा कदम उठाया है। अब लोगों को आधार में नाम, पता या मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। इसके लिए UIDAI ने गूगल के साथ मिलकर एक नई सुविधा शुरू की है।

इस सुविधा के तहत अब देशभर के सभी अधिकृत आधार सेवा केंद्र Google Maps पर दिखेंगे। इससे लोग आसानी से अपने नजदीकी सही केंद्र की जानकारी पा सकेंगे और फर्जी एजेंटों से बच सकेंगे।

60 हजार से ज्यादा केंद्रों की जानकारी उपलब्ध

इस पहल के जरिए करीब 60 हजार से ज्यादा आधार केंद्रों को मैप पर जोड़ा गया है। अब जब भी कोई व्यक्ति Google Maps पर आधार केंद्र सर्च करेगा, उसे सिर्फ वही केंद्र दिखाई देंगे जिन्हें UIDAI ने मान्यता दी है।

साथ ही, केंद्र से जुड़ी जरूरी जानकारी भी मिलेगी जैसे वहां का समय, कौन-कौन सी सेवाएं उपलब्ध हैं और पार्किंग या दिव्यांगों के लिए क्या सुविधाएं हैं।

भविष्य में ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की सुविधा

UIDAI और गूगल मिलकर इस सुविधा को और बेहतर बनाने पर काम कर रहे हैं। आने वाले समय में लोग Google Maps के जरिए ही आधार सेवा केंद्र के लिए अपॉइंटमेंट भी बुक कर सकेंगे। इससे लंबी लाइनों से राहत मिलेगी।

ऐसे खोजें नजदीकी आधार केंद्र

  • अपने फोन में Google Maps ऐप खोलें
  • सर्च बार में “Aadhaar Seva Kendra” या “Aadhaar Centre” लिखें
  • आपके आसपास के सभी अधिकृत केंद्र मैप पर दिखाई देंगे
  • किसी भी केंद्र पर क्लिक कर के रास्ता, संपर्क नंबर और रिव्यू देख सकते हैं

सरकार की इस पहल से आधार सेवाएं पहले से ज्यादा आसान और पारदर्शी हो जाएंगी। लोगों का समय बचेगा और वे बिना किसी परेशानी के सही जगह पर जाकर अपना काम कर सकेंगे।

Advertisement
First Published - March 24, 2026 | 12:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement