facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Aadhaar Update: UIDAI का बड़ा फैसला! बच्चों के आधार अपडेट पर अब कोई फीस नहीं

Advertisement

UIDAI ने 5 से 17 साल के बच्चों के आधार बायोमेट्रिक अपडेट को पूरी तरह मुफ्त कर दिया है, जिससे शिक्षा, स्कॉलरशिप और सरकारी योजनाओं का लाभ आसान होगा।

Last Updated- October 05, 2025 | 1:57 PM IST
Aadhaar App Share Contact Feature
Representative Image

Aadhaar Update: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने बच्चों के आधार कार्ड अपडेट को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब 5 से 17 साल तक के बच्चों के लिए मेंडेटरी बायोमेट्रिक अपडेट (MBU) पूरी तरह मुफ्त होगा। यह नई सुविधा 1 अक्टूबर 2025 से लागू हो चुकी है और अगले एक साल तक प्रभावी रहेगी।

इस बदलाव से देशभर के लगभग 6 करोड़ बच्चों को सीधे फायदा होगा। बच्चों के आधार अपडेट में लगने वाले खर्च की वजह से कई बार शिक्षा, स्कॉलरशिप और डीबीटी योजनाओं का लाभ लेने में दिक्कत होती थी, लेकिन अब यह समस्या खत्म हो जाएगी।

आधार अपडेट के नियम

मौजूदा नियमों के अनुसार, 5 साल से कम उम्र के बच्चों के आधार कार्ड में केवल फोटो, नाम, जन्मतिथि और पता जैसी जानकारी दर्ज की जाती है। इस उम्र में फिंगरप्रिंट और आइरिस डेटा नहीं लिया जाता क्योंकि वे पूरी तरह विकसित नहीं होते।

जब बच्चा 5 साल का हो जाता है, तब उसके आधार में फिंगरप्रिंट, आइरिस और नई फोटो अपडेट करना जरूरी होता है। इसे पहला मेंडेटरी बायोमेट्रिक अपडेट (MBU-1) कहा जाता है।

इसके अलावा, 15 साल की उम्र में बच्चों को एक बार फिर अपने बायोमेट्रिक डेटा को अपडेट करना होता है, जिसे दूसरा जरूरी बायोमेट्रिक अपडेट कहते हैं।

यह भी पढ़ें: New Rules From October: अक्टूबर में बदल रहे हैं ये 10 बड़े नियम, जानिए आप पर कैसे होगा असर

पहले कितनी फीस लगती थी

पहले 5 से 7 साल के बच्चों के लिए यह अपडेट मुफ्त था, लेकिन उसके बाद 125 रुपए फीस देनी पड़ती थी। UIDAI के नए फैसले के बाद अब 5 से 17 साल तक के सभी बच्चों के लिए यह अपडेट मुफ्त हो गया है।

बच्चों के आधार में अपडेटेड बायोमेट्रिक होने से उन्हें स्कूल में एडमिशन, एंट्रेंस एग्जाम, स्कॉलरशिप और डीबीटी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा। UIDAI ने सभी पेरेंट्स और गार्जियन्स से अपील की है कि अपने बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट प्राथमिकता से कराएं।

Advertisement
First Published - October 5, 2025 | 1:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement