facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Air India Express PayDay Sale: दिवाली धमाका! एयर इंडिया एक्सप्रेस दे रही फ्लाइट टिकट सिर्फ ₹1200 से

Advertisement

Air India Express PayDay Sale: एयरलाइन ने PayDay Sale 2025 की घोषणा की है, जिसके तहत घरेलू उड़ानें मात्र ₹1200 से और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें ₹3724 से शुरू हो रही हैं।

Last Updated- September 28, 2025 | 9:35 AM IST
Air India Express
Representative Image

Air India Express PayDay Sale: त्योहारी सीजन में जहां आमतौर पर हवाई टिकटों की कीमतें आसमान छूने लगती हैं, वहीं Air India Express यात्रियों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है। एयरलाइन ने PayDay Sale 2025 की घोषणा की है, जिसके तहत घरेलू उड़ानें मात्र ₹1200 से और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें ₹3724 से शुरू हो रही हैं।

बुकिंग और यात्रा की तारीखें

  • इस सेल की बुकिंग 27 सितंबर 2025 से एयरलाइन की वेबसाइट और ऐप पर शुरू हो चुकी है।

  • अन्य प्लेटफॉर्म्स पर टिकट 28 सितंबर से मिल रहे हैं।

  • यह ऑफर 1 अक्टूबर 2025 तक चलेगा।

  • ऑफर वाले टिकटों से यात्रा 12 अक्टूबर से 30 नवंबर 2025 के बीच की जा सकती है।

किराए का विवरण

  • Domestic Flights

    • Xpress Lite (बिना चेक-इन बैगेज): ₹1200 से

    • Xpress Value (बैगेज समेत): ₹1300 से

  • International Flights

    • Xpress Lite: ₹3724 से

    • Xpress Value: ₹4674 से

खास बात यह है कि एयरलाइन की मोबाइल ऐप से बुकिंग करने पर यात्रियों को कोई Convenience Fee नहीं देनी होगी।

बैगेज और फूड पर भी ऑफर

  • घरेलू उड़ानों में 15 किलो बैगेज सिर्फ ₹1500 में।

  • अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में 20 किलो बैगेज ₹2500 में।

  • Gourmair Hot Meals पर 50% तक छूट।

  • सीट सिलेक्शन, प्रायोरिटी चेक-इन और अतिरिक्त बैगेज पर भी डिस्काउंट।

बिजनेस क्लास का फायदा

NeuPass Loyalty Members को बिजनेस क्लास टिकट पर 20% तक की छूट मिल रही है। इसके साथ ही डोमेस्टिक फ्लाइट्स में 25 किलो और इंटरनेशनल फ्लाइट्स में 40 किलो तक बैगेज की सुविधा दी जा रही है। एयरलाइन अपने 40 से ज्यादा Boeing 737-8 विमान इस नए अनुभव के लिए उपयोग में ला रही है।

किन्हें मिलेगा अतिरिक्त डिस्काउंट

स्टूडेंट्स, सीनियर सिटिज़न्स और आर्म्ड फोर्सेस के डिपेंडेंट्स को स्पेशल डिस्काउंट दिया जा रहा है। साथ ही EMI और Buy Now Pay Later जैसे पेमेंट विकल्प भी मौजूद हैं। Mastercard डेबिट और क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर यात्रियों को घरेलू उड़ानों पर ₹250 और इंटरनेशनल उड़ानों पर ₹600 की अतिरिक्त छूट मिलेगी।

त्योहारी सीजन में महंगे हवाई किरायों के बीच Air India Express की यह सेल यात्रियों को किफायती यात्रा का सुनहरा मौका दे रही है।

Advertisement
First Published - September 28, 2025 | 9:35 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement