facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बुढ़ापे की टेंशन खत्म: अटल पेंशन योजना में ₹210 से शुरू करें निवेश, हर महीने मिलेगी ₹5,000 की फिक्स पेंशन!

Advertisement

आप अटल पेंशन योजना में कम निवेश कर बुढ़ापे में 5,000 रुपये महीने की गारंटीड पेंशन पा सकते हैं। जानिए उम्र के हिसाब से निवेश का गणित और परिवार के लिए फायदे

Last Updated- April 26, 2026 | 3:36 PM IST
Pension
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

Atal Pension Yojana: बुढ़ापे में पैसों की तंगी से बचना चाहते हैं, तो आपके लिए ‘अटल पेंशन योजना’ एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है। सरकार द्वारा चलाई जाने वाली यह स्कीम न केवल आपको हर महीने 5,000 रुपये की गारंटीड पेंशन का भरोसा देती है, बल्कि आपके बाद आपके परिवार की आर्थिक सुरक्षा भी सुनिश्चित करती है।

हालिया आंकड़ों के मुताबिक, इस योजना से जुड़ने वाले लोगों की संख्या तेजी से बढ़ी है और यह 9 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है। इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें आप आज निवेश शुरू करते हैं और 60 साल की उम्र के बाद आपको हर महीने एक तय रकम पेंशन के तौर पर मिलती है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस 5,000 रुपये की पेंशन को पाने के लिए आपकी जेब से हर महीने कितना पैसा कटेगा? इसका सीधा कनेक्शन आपकी उम्र से है; आप जितनी जल्दी निवेश शुरू करेंगे, बोझ उतना ही कम होगा। आइए समझते हैं इस योजना का गणित और उम्र के हिसाब से आपके निवेश का पूरा हिसाब-किताब।

उम्र के हिसाब से तय होता है आपका निवेश

अटल पेंशन योजना में निवेश की सबसे पहली और जरूरी शर्त आपकी उम्र है। इस योजना में शामिल होने के लिए आपकी उम्र 18 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए। निवेश की रकम पूरी तरह से इस बात पर निर्भर करती है कि आपने किस उम्र में इस स्कीम को शुरू किया है।

इसका नियम सीधा है कि आप जितनी कम उम्र में जुड़ेंगे, आपका महीने लगने वाला पैसा (contribution) उतना ही कम होगा। चूंकि इस योजना में कम से कम 20 साल तक निवेश करना जरूरी है, इसलिए 40 साल की उम्र के बाद इसमें शामिल नहीं हुआ जा सकता।

अगर आपका टारगेट रिटायरमेंट के बाद हर महीने 5,000 रुपये पेंशन पाना है, तो निवेश का गणित कुछ इस तरह काम करता है:

  • 18 साल की उम्र: यदि आप 18 साल की उम्र में इस योजना से जुड़ते हैं, तो 5,000 रुपये की पेंशन के लिए आपको हर महीने मात्र 210 रुपये जमा करने होंगे।
  • 25 साल की उम्र: अगर आप 25 साल की उम्र में निवेश शुरू करते हैं, तो यह रकम बढ़कर 376 रुपये प्रति माह हो जाती है।
  • 30 साल की उम्र: 30 साल की दहलीज पर खड़े व्यक्ति को इसी 5,000 रुपये की पेंशन के लिए हर महीने करीब 577 रुपये जमा करना होगा।
  • 39-40 साल की उम्र: यदि आप योजना की अधिकतम उम्र सीमा यानी 40 साल के करीब जुड़ते हैं, तो आपको हर महीने 1,454 रुपये तक निवेश करने पड़ सकते हैं।

यह निवेश आपको 60 साल की उम्र तक लगातार करना होता है। इसके बाद आपकी जमा पूंजी के आधार पर सरकार आपको जीवनभर पेंशन की गारंटी देती है।

Also Read: NPS में पैसा लगा रहे हैं? ये 3 गलतियां कर दीं तो रिटायरमेंट प्लान हो सकता है बर्बाद

पेंशन के साथ परिवार की सुरक्षा का भी भरोसा

अटल पेंशन योजना सिर्फ आपके लिए ही नहीं, बल्कि आपके परिवार के लिए भी एक सुरक्षा कवच की तरह काम करती है। इसमें ‘ट्रिपल बेनिफिट’ मिलता है। पहला, 60 साल के बाद आपको खुद को हर महीने पेंशन मिलती है। दूसरा, यदि सब्सक्राइबर (निवेश करने वाले) की मौत हो जाती है, तो वही पेंशन का पैसा उसके पति या पत्नी को बिना किसी रुकावट के मिलती रहती है।

तीसरा और सबसे जरूरी पहलू यह है कि यदि पति और पत्नी दोनों की मृत्यु हो जाती है, तो 60 साल की उम्र तक जो भी फंड इकट्ठा हुआ था, वह पूरा पैसा नॉमिनी को वापस कर दिया जाता है। 5,000 रुपये वाली पेंशन स्लैब के मामले में नॉमिनी को मिलने वाला यह पैसा लगभग 8.5 लाख रुपये तक हो सकता है।

कैसे शुरू करें निवेश और क्या हैं जरूरी शर्तें?

अटल पेंशन योजना का हिस्सा बनना बहुत आसान है। आपके पास किसी भी बैंक या पोस्ट ऑफिस में एक बचत खाता होना चाहिए। आप ऑनलाइन नेट बैंकिंग के जरिए या बैंक जाकर एक फॉर्म भरकर इस योजना से जुड़ सकते हैं। इसमें ‘ऑटो-डेबिट’ की सुविधा होती है, यानी हर महीने एक तय तारीख को आपके खाते से पैसे अपने आप कट जाते हैं। आप अपनी सुविधा के अनुसार निवेश की फ्रीक्वेंसी (महीने, तिमाही या छमाही) चुन सकते हैं।

हालांकि, कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। 1 अक्टूबर, 2022 से लागू हुए नए नियमों के अनुसार, कोई भी भारतीय नागरिक जो इनकम टैक्स देता है, वह इस योजना का लाभ नहीं उठा सकता। यह योजना मुख्य रूप से उन लोगों के लिए है जो टैक्स के दायरे से बाहर हैं और सामाजिक सुरक्षा का लाभ चाहते हैं। इसके अलावा, यदि आप समय पर पैसा जमा नहीं करते हैं, तो बैंक आपसे 1 रुपये से लेकर 10 रुपये तक का जुर्माना वसूल सकता है। अगर लगातार 6 महीने तक पेमेंट नहीं होता है, तो खाता फ्रीज कर दिया जाता है, इसलिए खाते में पर्याप्त बैलेंस बनाए रखना जरूरी होता है।

Advertisement
First Published - April 26, 2026 | 3:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement