facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ATM New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे ATM नियम, निकासी लिमिट घटेगी; UPI कैश विड्रॉल पर भी लगेगा चार्ज

Advertisement

1 अप्रैल 2026 से ATM नियम बदलेंगे, UPI कैश निकासी फ्री लिमिट में गिने जाएंगे और कुछ मामलों में निकासी सीमा घटेगी।

Last Updated- March 23, 2026 | 2:28 PM IST
ATM
Representative Image

ATM New Rules: नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ 1 अप्रैल 2026 से देशभर में ATM इस्तेमाल से जुड़े कई नियम बदलने जा रहे हैं। बैंकों की ओर से किए गए इन बदलावों का सीधा असर ग्राहकों की कैश निकासी और ट्रांजैक्शन पर पड़ेगा।

सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अब ATM से पैसे निकालने की दैनिक सीमा कुछ मामलों में कम की जा सकती है और UPI के जरिए की गई कैश निकासी भी फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट में जोड़ी जाएगी।

HDFC बैंक ने बदले नियम

HDFC बैंक ने जानकारी दी है कि 1 अप्रैल से ATM पर UPI के जरिए किए गए कैश विड्रॉल अब मासिक फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट में शामिल होंगे। पहले इन्हें अलग श्रेणी में रखा जाता था।

बैंक के अनुसार, सेविंग और सैलरी अकाउंट धारकों को HDFC ATM पर हर महीने 5 फ्री ट्रांजैक्शन मिलते हैं। अन्य बैंकों के ATM पर मेट्रो शहरों में 3 और गैर मेट्रो शहरों में 5 फ्री ट्रांजैक्शन की सुविधा है।

फ्री लिमिट पार करने के बाद ग्राहकों को प्रति ट्रांजैक्शन 23 रुपये शुल्क देना होगा, जिसमें टैक्स अलग से लगेगा।

PNB ने घटाई निकासी सीमा

पंजाब नेशनल बैंक ने कुछ डेबिट कार्ड्स के लिए दैनिक निकासी सीमा में बदलाव किया है। 1 अप्रैल से यह नई लिमिट लागू होगी। हालांकि बैंक ने सभी कार्ड्स की नई सीमा का पूरा विवरण अभी जारी नहीं किया है।

बैंक ने ग्राहकों को सलाह दी है कि वे अपने कार्ड से जुड़ी लिमिट की जानकारी जरूर जांच लें और उसी के अनुसार कैश निकासी की योजना बनाएं।

  • कई कार्ड्स के लिए लिमिट 1 लाख रुपये से घटाकर 50,000 रुपये कर दी गई है
  • प्रीमियम कार्ड्स पर लिमिट 1.5 लाख रुपये से घटाकर 75,000 रुपये कर दी गई है

इसका मतलब है कि अब बड़ी रकम निकालने के लिए ग्राहकों को कई दिनों में पैसे निकालने होंगे या फिर बैंक ब्रांच या डिजिटल पेमेंट का सहारा लेना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें: ATM से नहीं निकला कैश लेकिन खाते से कट गए पैसे? जानें क्या कहते हैं बैंक के नियम

Bandhan बैंक ने बदले फ्री ट्रांजैक्शन नियम

बंधन बैंक ने ATM उपयोग से जुड़े नियमों में भी बदलाव किया है।

  • बंधन बैंक के ATM पर हर महीने 5 फ्री फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन मिलेंगे
  • नॉन फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन जैसे बैलेंस चेक की कोई लिमिट नहीं है

दूसरे बैंकों के ATM पर:

  • मेट्रो शहरों में 3 फ्री ट्रांजैक्शन
  • नॉन मेट्रो शहरों में 5 फ्री ट्रांजैक्शन (फाइनेंशियल और नॉन फाइनेंशियल दोनों मिलाकर)

फ्री लिमिट के बाद:

  • हर फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन पर 23 रुपये चार्ज
  • हर नॉन फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन पर 10 रुपये चार्ज
  • बैलेंस कम होने पर फेल ट्रांजैक्शन पर 25 रुपये पेनाल्टी

मेट्रो शहरों में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद शामिल हैं।

Jio Payments Bank की नई सुविधा

जियो पेमेंट्स बैंक ने UPI के जरिए बिना कार्ड के कैश निकालने की सुविधा शुरू की है। इस सुविधा के तहत ग्राहक QR कोड स्कैन करके और UPI ऐप से भुगतान की पुष्टि कर पैसे निकाल सकते हैं।

इससे ग्राहकों को डेबिट कार्ड या ATM की जरूरत नहीं होगी और कैश निकालना आसान हो जाएगा।

Advertisement
First Published - March 23, 2026 | 2:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement