facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

FD पर 8.85% का शानदार ब्याज दे रहा बजाज फाइनेंस…42 महीने के लिए लगाना होगा पैसा

Advertisement

बजाज फाइनेंस के बयान के अनुसार सीनियर सिटीजन डिजिटल रूप से 42 महीने की अवधि के लिए खोली गयी एफडी पर 8.85 प्रतिशत तक प्राप्त कर सकते हैं।

Last Updated- April 08, 2024 | 4:24 PM IST
BOI FD Rates

Best FD Rates: फाइनेंशियल सर्विस ग्रुप बजाज फिनसर्व लिमिटेड की सब्सिडियरी कंपनी बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) ने ज्यादातर अवधि की एफडी (FD) पर ब्याज दर में 0.60 प्रतिशत तक की वृद्धि की है।

कंपनी के बयान के अनुसार, सीनियर सिटीजन के लिए 25 से 35 महीने की अवधि के लिए एफडी पर 0.60 प्रतिशत और 18 से 24 महीने की अवधि की जमा पर 0.40 प्रतिशत की वृद्धि की गयी है। यह वृद्धि तीन अप्रैल, 2024 से प्रभावी हैं।

गैर-वरिष्ठ नागरिकों के मामले में 25 से 35 महीने की अवधि के लिए जमा पर ब्याज 0.45 प्रतिशत और 18 से 22 महीने की अवधि के लिए ब्याज 0.40 प्रतिशत बढ़ाया गया है। वहीं 30 से 33 महीने की अवधि की एफडी पर ब्याज में 0.35 प्रतिशत की वृद्धि की गयी है।

जमा स्वीकार करने वाली गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) बजाज फाइनेंस के बयान के अनुसार सीनियर सिटीजन डिजिटल रूप से 42 महीने की अवधि के लिए खोली गयी एफडी पर 8.85 प्रतिशत तक और गैर-वरिष्ठ नागरिक 8.6 प्रतिशत तक ब्याज प्राप्त कर सकते हैं।

बजाज फाइनेंस में एफडी और निवेश मामलों के प्रमुख सचिन सिक्का ने कहा, ‘‘विभिन्न अवधि के निवेश में हमारी बढ़ी हुई दरें रिटर्न पर स्थिरता चाहने वाले निवेशकों के लिए एक आकर्षक प्रस्ताव पेश करती हैं।’’

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ साल में लाखों जमाकर्ताओं ने कंपनी पर जो भरोसा जताया है, हम उन्हें बेहतर अनुभव, अधिक मूल्य और उनकी बचत के लिए एक सुरक्षित विकल्प प्रदान करने पर ध्यान दे रहे हैं।

Advertisement
First Published - April 8, 2024 | 4:24 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement