facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bank Holiday: स्वतंत्रता दिवस पर बैंक बंद…चेक करें अगस्त में अब कब है छुट्टी

Advertisement

इसके अलावा, रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी के अवसर पर भी बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों के हिसाब से हैं।

Last Updated- August 15, 2024 | 10:27 AM IST
Bank Holiday 2026

Bank Holidays in August: 15 अगस्त को देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस (78th Independence Day) के अवसर पर पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के वार्षिक बैंक अवकाश कैलेंडर के अनुसार, सभी शहरों में सरकारी और प्राइवेट सेक्टर के बैंक बंद रहेंगे।

हालांकि, बैंकों की ब्रांच बंद होने के बावजूद डिजिटल बैंकिंग सर्विस पूरी तरह से चालू रहेंगी। ग्राहक अभी भी इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, एनईएफटी, आरटीजीएस और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म तक बिना किसी रुकावट के पहुंच सकते हैं।

देश भर में एटीएम (ATM) भी चालू रहेंगे, जिससे ग्राहकों को नकदी निकासी और शेष राशि की पूछताछ जैसे नियमित लेनदेन करने की अनुमति मिलेगी। इसके अलावा, रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी के अवसर पर भी बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों के हिसाब से हैं।

देखें अगस्त के महीने की छुट्टियों की पूरी लिस्ट-

3 अगस्त: अगरतला में केर पूजा के कारण बैंक बंद रहेंगे।

4 अगस्त: रविवार की छुट्टी

8 अगस्त: सिक्किम में तेंदोंग लो रुम फात के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।

10 अगस्त: दूसरे शनिवार की छुट्टी

11 अगस्त: रविवार की छुट्टी

13 अगस्त: मणिपुर में देशभक्त दिवस के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।

15 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत के सभी बैंक बंद रहेंगे।

18 अगस्त: रविवार की छुट्टी

19 अगस्त: रक्षाबंधन के मौके पर त्रिपुरा, गुजरात, ओडिशा, उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।

20 अगस्त: केरल में श्री नारायण गुरु जयंती के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।

25 अगस्त: रविवार की छुट्टी

26 अगस्त: जन्माष्टमी के मौके पर सभी शहरों में बैंक बंद रहेंगे।

31 अगस्त: चौथे शनिवार की छुट्टी।

स्टॉक मार्केट में भी आज नहीं होगा काम

बैंकों के अलावा भारतीय शेयर बाजार भी आज बंद है। इक्विटी, डेरिवेटिव और कमोडिटी बाजार समेत सभी क्षेत्रों में आज कारोबार नहीं हो रहा है।

इसमें बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट्स (ईजीआर) सेगमेंट के लिए सुबह और शाम दोनों सत्र शामिल हैं, साथ ही मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (एमसीएक्स) पर ट्रेडिंग भी शामिल है।

Advertisement
First Published - August 15, 2024 | 10:27 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement