facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bank Holidays in April 2024: अगले हफ्ते 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, तुरंत निपटा लें अपने जरूरी काम नहीं तो करना पड़ेगा इंतजार

Advertisement

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अप्रैल, 2024 के लिए बैंक छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची के अनुसार, पूरे भारत में बैंक अप्रैल में कुल 14 दिनों के लिए बंद रहेंगे।

Last Updated- April 07, 2024 | 4:56 PM IST
Banks

Bank Holidays: देशभर में कई बैंक अगले सप्ताह अलग-अलग कारणों की वजह से बंद रहने वाले है। बैंकों की अगले सप्ताह वीकेंड समेत पांच दिन की छुट्टियां रहेगी।

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) सभी राष्ट्रीय बैंकों में अगले सप्ताह 9 अप्रैल को गुड़ी पड़वा, उगादि और तेलुगु नव वर्ष, 10 अप्रैल को बोहाग बिहू और ईद, 11 अप्रैल को ईद के लिए लगातार पांच दिन बंद रहेंगे। वहीं, 13 अप्रैल को दूसरे शनिवार के चलते बैंक बंद रहेंगे और 14 अप्रैल को रविवार है।

इसके अलावा, कुछ राज्यों में 15 और 16 अप्रैल को बोहाग बिहू (कुछ राज्यों में) और राम नवमी के लिए बैंक हॉलिडे भी हैं। ऐसे में ग्राहकों को यही सलाह दी जाती है कि वे भ्रम और असुविधा से बचने के लिए लोकल और राज्य अवकाश छुट्टियों की पुष्टि अपने पास की बैंक शाखा से कर सकते हैं।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अप्रैल, 2024 के लिए बैंक छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची के अनुसार, पूरे भारत में बैंक अप्रैल में कुल 14 दिनों के लिए बंद रहेंगे।

एक अप्रैल (सोमवार): अपने वार्षिक खाते बंद करने के लिए मिजोरम, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश और मेघालय को छोड़कर ज्यादातर राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

पांच अप्रैल (शुक्रवार): बाबू जगजीवन राम के जन्मदिन/जुमात-उल-विदा के कारण हैदराबाद-तेलंगाना, जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।

सात अप्रैल (रविवार): वीकेंड के चलते सभी राज्यों में बंद रहेंगे बैंक।

नौ अप्रैल (मंगलवार): गुड़ी पड़वा/उगादी महोत्सव/तेलुगु नव वर्ष दिवस/साजिबू नोंगमापनबा (चेइराओबा)/प्रथम नवरात्र के चलते गोवा, जम्मू, श्रीनगर, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, हैदराबाद-आंध्र प्रदेश, हैदराबाद-तेलंगाना और मणिपुर में बैंक बंद रहेंगे। ।

10 अप्रैल (बुधवार): केरल में रमज़ान-ईद (ईद-उल-फितर) के लिए बैंक बंद रहेंगे।

11 अप्रैल (गुरुवार): रमज़ान-ईद (ईद-उल-फितर) (पहला शव्वाल) के लिए, सिक्किम, केरल, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश को छोड़कर अधिकांश राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

13 अप्रैल (दूसरा शनिवार): त्रिपुरा, असम, मणिपुर, जम्मू और श्रीनगर में बोहाग बिहू/चेइराओबा/बैसाखी/बीजू महोत्सव के लिए बैंक बंद रहेंगे।

14 अप्रैल (रविवार): वीकेंड के चलते सभी राज्यों में बंद रहेंगे बैंक।

15 अप्रैल (सोमवार): असम और हिमाचल प्रदेश में बोहाग बिहू/हिमाचल दिवस के लिए बैंक बंद रहेंगे।

16 अप्रैल (मंगलवार): गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उड़ीसा, चंडीगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और हिमाचल प्रदेश में राम नवमी (चैते दसैन) के लिए बैंक बंद रहेंगे।

20 अप्रैल (तीसरा शनिवार): अगरतला में गरिया पूजा के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।

21 अप्रैल (रविवार): इस वीकेंड पर देश के सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

Advertisement
First Published - April 7, 2024 | 4:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement