facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

तेजी से बढ़ तो रहा बैंकिंग सेक्टर, लेकिन ग्राहक क्यों है बैंक के काम-काज से नाखुश?

Advertisement

पोर्ट के आकड़ों के मुताबिक, कि ग्राहकों की सबसे ज्यादा शिकायतें मोबाइल और इलेक्ट्रोनिक बैंकिंग को लेकर मिली हैं।

Last Updated- March 16, 2024 | 3:00 PM IST
RBI

देश में तेजी से बढ़ती डिजिटल दुनिया के बीच ऑनलाइन बैंकिंग, ऑनलाइन ट्रांसैक्शन में बढ़त के साथ बैंकिंग सेक्टर का तेजी से विकास हो रहा है। बीते दिनों में ऑनलाइन पेमेंट का डाटा तेजी से बढ़ा है।

हालांकि इस ग्रोथ के बीच खबर ये भी है कि बैंकों से जुड़े ग्राहक अपने बैंकों के कामकाज से खुश नहीं है। एक हाल ही में आई रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है, कि देश के बैंक चाहें वो प्राइवेट हों या सरकारी, अपने ग्राहकों को अपने काम से खुश नहीं कर पाए हैं।

हाल ही में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने लोकपाल योजनाओं के तहत आने वाली शिकायतों को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है। ये रिपोर्ट बताती है कि इस साल बैंक के काम-काज से जुड़ी शिकायतें पिछले साल की तुलना में अधिक हैं। यानी कि एक साल में ग्राहकों ने बैंकों का काम-काज में सुधार नहीं पाया है।

इस रिपोर्ट के मुताबिक, RBI को साल 2022-23 में लोकपाल योजनाओं के तहत जो शिकायतें दर्ज की गई थी वो 68 फीसदी से ज्यादा बढ़ गई हैं। यानी कि इस बार कुल शिकायतों की संख्या बढ़कर 7 लाख से ज्यादा हो गई है।

ये भी पढ़ें- Central Banks Gold Buying: RBI ने जमकर खरीदा सोना, भारत के गोल्ड रिजर्व में 20 महीनों का सबसे शानदार इजाफा

कई मामलों से जुड़ी शिकायतें मिलीं
लोकपाल योजनाओं के तहत आने वाली ये शिकायतें मोबाइल इलेक्ट्रॉनिक बैंकिंग, लोन, एटीएम, डेबिट और कार्ड, पेंशन के भुगतान, बैंकिंग समेत कई मामलों से जुड़ी हुई हैं।

बता दें, लोकपाल योजना RBI-IOS को RBI ने शुरू किया था। लोकपाल योजना 2022-23 की सालाना रिपोर्ट के मुताबिक, बैंकों के खिलाफ सबसे ज्यादा शिकायतें दर्ज हुई हैं। बैंकों के साथ-साथ गैर-बैंक पेमेंट सिस्टम से जुड़ी कंपनियों के खिलाफ भी शिकायतें आई हैं।

ये भी पढ़ें- EMI डिफॉल्ट किया तो क्या बैंक नीलाम कर सकता है आपकी प्रॉपर्टी? जानें क्या कहता है नियम

डिजिटल पेमेंट की भी शिकायतें

देश में डिजिटल पेमेंट का बोलबाला होता तो दिख रहा है लेकिन कई लोगों की परेशानियां भी इस ऑनलाइन पेमेंट से बढ़ी हैं। इसका पता भी इसी रिपोर्ट से चलता है, रिपोर्ट के आकड़ों के मुताबिक, कि ग्राहकों की सबसे ज्यादा शिकायतें मोबाइल और इलेक्ट्रोनिक बैंकिंग को लेकर मिली हैं। ये शिकायतें कुल शिकायतों का करीब 20.27 फीसदी हैं।

Advertisement
First Published - March 16, 2024 | 1:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement