facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bitcoin में कब करें निवेश? ‘रिच डैड पुअर डैड’ के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी ने निवेशकों को बताई पूरी रणनीति

Advertisement

रॉबर्ट कियोसाकी ने बिटकॉइन में निवेश को लेकर धैर्य और सही समय की रणनीति पर जोर देते हुए निवेशकों से भावनाओं में बहने से बचने की सलाह दी है।

Last Updated- July 22, 2025 | 7:15 PM IST
Robert Kiyosaki
मशहूर किताब 'रिच डैड पुअर डैड' के लेखक और फाइनेंशियल एडवाइजर रॉबर्ट कियोसाकी | फाइल फोटो

मशहूर किताब ‘रिच डैड पुअर डैड’ के लेखक और फाइनेंशियल एडवाइजर रॉबर्ट कियोसाकी ने एक बार मोटा पैसा कमाने का एक नया मंत्र निवेशकों से शेयर किया है। इस बार उन्होंने बिटकॉइन में निवेश को लेकर अपने अनुभव और रणनीति को दुनिया के सामने रखा है। कियोसाकी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट में बताया कि कैसे वह बिटकॉइन में निवेश करके मुनाफा कमाने की योजना बना रहे हैं। उनकी यह सलाह निवेशकों के लिए एक नई राह दिखा सकती है।

कियोसाकी ने अपनी पोस्ट में लिखा, “रिच डैड का एक और सबक: पिग्स मोटे होते हैं, हॉग्स कटाई के लिए तैयार होते हैं।” इस कहावत के जरिए उन्होंने निवेश की दुनिया में धैर्य और रणनीति की अहमियत बताई। उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने हाल ही में बिटकॉइन को 1,10,000 डॉलर की कीमत पर खरीदा था। अब वह उस स्थिति में हैं, जिसे फाइनेंशियल एक्सपर्ट राउल पाल ‘बनाना जोन’ कहते हैं। कियोसाकी का कहना है कि यह वह दौर है जब बाजार में उतार-चढ़ाव तेज होता है और लोग जल्दबाजी में निवेश करने लगते हैं।

Also Read: Bitcoin 2030 तक दुनिया की सबसे बड़ी….,‘रिच डैड पुअर डैड’ के लेखक ने निवेशकों को क्या सलाह दी?

‘बनाना जोन’ और हॉग्स की भीड़

कियोसाकी ने अपनी पोस्ट में ‘बनाना जोन’ को समझाते हुए कहा कि यह वह समय होता है जब बाजार में ‘हॉग्स’ यानी लालची निवेशक बिना सोचे-समझे बिटकॉइन खरीदने की होड़ में शामिल हो जाते हैं। यह भीड़ ‘FOMO’ यानी ‘फियर ऑफ मिसिंग आउट’ की बीमारी से ग्रस्त होती है। ऐसे निवेशक भावनाओं में बहकर बाजार में कूद पड़ते हैं, लेकिन कियोसाकी का मानना है कि वह इस दौर में धैर्य रखेंगे। उन्होंने कहा, “मैं एक मोटा पिग बनकर इंतजार करूंगा, जब तक हॉग्स की कटाई नहीं हो जाती।” यानी वह तब तक इंतजार करेंगे, जब तक बाजार में गिरावट नहीं आती और बिटकॉइन की कीमत कम नहीं होती।

उन्होंने आगे बताया कि जब हॉग्स घबराहट में बिकवाली शुरू करेंगे और बिटकॉइन को अपनी नाकामी का जिम्मेदार ठहराएंगे, तब वह और उनके जैसे ‘पिग्स’ बिटकॉइन को सस्ते दाम पर खरीदेंगे। कियोसाकी ने अपनी रणनीति को और साफ करते हुए कहा, “मेरा और मेरे साथी पिग्स का प्लान है कि हम सस्ते में और बिटकॉइन खरीदेंगे।” उन्होंने अपनी किताब के एक पुराने सबक को दोहराते हुए कहा कि असली मुनाफा तब होता है, जब आप खरीदते हैं, न कि जब आप बेचते हैं।

Advertisement
First Published - July 19, 2025 | 2:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement