facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bitcoin $90,000 से नीचे आया तो…’रिच डैड पुअर डैड’ के लेखक ने क्रिप्टोकरेंसी को लेकर क्या दावा किया?

Advertisement

रॉबर्ट कियोसाकी ने कहा कि अगर बिटकॉइन की कीमत अगस्त में 90 हजार डॉलर से नीचे जाती है तो वह अपनी होल्डिंग्स को दोगुना करेंगे।

Last Updated- August 30, 2025 | 4:06 PM IST
Robert Kiyosaki
रिच डैड पुअर डैड जैसी मशहूर किताब के लेखक और वित्तीय सलाहकार रॉबर्ट कियोसाकी | फाइल फोटो

मशहूर किताब ‘रिच डैड पुअर डैड’ के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी ने कहा है कि अगर बिटकॉइन की कीमत अगस्त के कथित ‘शाप’ के चलते 90,000 डॉलर से नीचे जाती है, तो वह अपनी बिटकॉइन होल्डिंग्स को दोगुना कर देंगे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कियोसाकी ने लिखा, “क्या ‘अगस्त शाप’ बिटकॉइन की कीमत को 90,000 डॉलर से नीचे लाएगा? मुझे उम्मीद है ऐसा हो।”

उन्होंने कहा कि अगर बिटकॉइन की कीमत गिरती है, तो वह अपनी मौजूदा होल्डिंग्स को दोगुना करने के लिए तैयार हैं। कियोसाकी का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब क्रिप्टो मार्केट में अनिश्चितता का माहौल है।

कियोसाकी ने बिटकॉइन की कीमत में संभावित गिरावट का जिम्मेदार क्रिप्टोकरेंसी को नहीं, बल्कि बड़े आर्थिक मुद्दों को ठहराया। उन्होंने कहा, “समस्या बिटकॉइन में नहीं है। असली दिक्कत है हमारा कई ट्रिलियन डॉलर का कर्ज और फेडरल रिजर्व व ट्रेजरी को चलाने वाले अक्षम लोग।” उनका मानना है कि अगर अगस्त में बिटकॉइन की कीमत गिरती है, तो यह लंबे समय तक निवेश करने वालों के लिए फायदेमंद होगा।

उन्होंने आगे कहा, “यह अगस्त का शाप बिटकॉइन निवेशकों को और अमीर बनाएगा।”

Also Read: Bitcoin में कब करें निवेश? ‘रिच डैड पुअर डैड’ के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी ने निवेशकों को बताई पूरी रणनीति

कियोसाकी ने हाल ही में ‘द कलेक्टिव’ और ‘लिमिटलेस फाइनेंशियल एजुकेशन इवेंट’ जैसे वित्तीय सम्मेलनों में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने लैरी लेपर्ड, जिम रिकार्ड्स और ब्रेंट जॉनसन जैसे एक्सपर्ट्स की बातें सुनीं। उन्होंने इन वक्ताओं को ‘असली शिक्षक’ बताया, जो ‘जो सिखाते हैं, उसे खुद भी अमल में लाते हैं।’ कियोसाकी ने दावा कि ये स्कूलों के उन शिक्षकों की तरह, जिन्हें ‘पता ही नहीं कि वे क्या पढ़ा रहे हैं।’

एइनवेस्ट की एक शोध के मुताबिक, बिटकॉइन का हाल ही में 112,000 डॉलर के सपोर्ट लेवल से नीचे जाना क्रिप्टो मार्केट में ‘महत्वपूर्ण मोड़’ दर्शाता है। मैट्रिक्सपोर्ट ने भी इसकी पुष्टि की और कहा कि यह ‘बढ़ते नकारात्मक माहौल और निवेशकों की सतर्कता’ को दिखाता है। इससे ऑटोमेटेड बिकवाली शुरू हो सकती है, क्योंकि निवेशक अपने जोखिम का दोबारा आकलन कर रहे हैं।

अगस्त का महीना ऐतिहासिक रूप से क्रिप्टो के लिए अस्थिर रहा है, क्योंकि इस दौरान ट्रेडिंग वॉल्यूम कम रहता है और मैक्रोइकनॉमिक घटनाओं का असर ज्यादा होता है। इस साल अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के टैरिफ बयानों और अमेरिकी लेबर मार्केट में कमजोरी के संकेतों ने जोखिम भरी संपत्तियों पर दबाव बढ़ाया है। इससे निवेशक गोल्ड और सरकारी बॉन्ड जैसे सुरक्षित निवेश की ओर रुख कर रहे हैं। एइनवेस्ट के अनुसार, संस्थागत निवेशकों की भागीदारी भी कम हुई है, क्योंकि जोखिम प्रबंधन के नियम सख्त हो गए हैं। फिर भी, कियोसाकी का लंबे समय का भरोसा बरकरार है और वह कीमत गिरने पर और बिटकॉइन खरीदने को तैयार हैं।

Advertisement
First Published - August 23, 2025 | 7:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement