facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Budget 2025: इनकम टैक्स को लेकर बड़ा ऐलान, वित्त मंत्री अगले हफ्ते बजट सत्र में पेश करेंगी नया इनकम टैक्स बिल

Advertisement

शनिवार को संसद में बजट पेश करते हुए सीतारमण ने कहा कि अगले हफ्ते बजट सत्र में नया इनकम टैक्स बिल पेश किया जाएगा।

Last Updated- February 01, 2025 | 12:09 PM IST

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को न्यू इनकम टैक्स बिल लाने की घोषणा की। संसद में बजट पेश करते हुए सीतारमण ने आज कहा कि अगले हफ्ते बजट सत्र में नया इनकम टैक्स बिल पेश किया जाएगा।

इस बिल में टैक्सपेयर्स को बड़ा फायदा पहुंचाया जा सकता है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण की शुरुआत करते हुए कहा कि यह बजट आम आदमी की खर्च करने की क्षमता बढ़ाने वाला होगाउन्होंने कहा कि बजट का उद्देश्य देश की अर्थव्यवस्था की विकास दर को बढ़ाना, समावेशी विकास सुनिश्चित करते हुए निजी क्षेत्र के निवेश को बढ़ाना, घरेलू भावना को ऊपर उठाना और बढ़ते हुए मध्यम वर्ग की खर्च करने की क्षमता को बढ़ाना है।

वित्त मंत्री ने कहा कि बजट 2025 में गरीब, युवा, अन्नदाता और महिलाओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए 10 व्यापक क्षेत्रों को शामिल किया है। कृषि, एमएसएमई, निवेश और निर्यात विकास के इंजन हैं । बजट में वित्त मंत्री द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) की लिमिट को 3 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया गया है। इससे किसानों को सस्ता लोन पाने में मदद मिलेगी।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का यह लगातार आठवां बजट है। इस बार भी पारंपरिक ‘बही-खाता’ शैली की थैली में लिपटे एक डिजिटल टैबलेट के जरिये वे बजट पेश कर रही हैं।

जहां तक इनकम टैक्स में बदलाव की बात है, तो हाल ही में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि देश में 65 फीसदी से ज्यादा करदाता न्यू टैक्स रिजीम के तहत टैक्स फाइल कर रहे हैं।  पिछले बजट में सरकार ने न्यू टैक्स रिजीम के तहत स्‍टैंडर्ड डिडक्‍शन को 50 हजार रुपये से बढ़ाकर 75000 रुपये तक कर दिया लेकिन ओल्ड टैक्स सिस्टम में अब भी स्टैंडर्ड डिडक्शन की लिमिट 50000 रुपये है।

 

Advertisement
First Published - February 1, 2025 | 11:54 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement