facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Buying Gold on Diwali: धनतेरस पर सोना खरीद रहे हैं? नकली हॉलमार्क से ऐसे बचें, सरकार ने दिया आसान समाधान

Advertisement

भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने लोगों की इसी चिंता को दूर करने के लिए BIS Care ऐप लॉन्च किया है।

Last Updated- October 18, 2025 | 2:05 PM IST
Gold Silver Price Today
Representative Image

Buying Gold on Diwali: धनतेरस के मौके पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। लेकिन हाल के दिनों में कई शहरों से यह खबरें आई हैं कि दुकानों पर नकली हॉलमार्क वाले गहने बेचे जा रहे हैं। कुछ जगहों पर तो तांबे या पीतल के गहनों पर फर्जी मुहर लगाकर उन्हें असली सोना बताकर ग्राहकों को ठगा जा रहा है। ऐसे में जरूरी है कि आप सोना खरीदते समय उसकी सच्चाई खुद जांचें।

BIS Care ऐप बनेगा आपका सुरक्षा कवच

भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने लोगों की इसी चिंता को दूर करने के लिए BIS Care ऐप लॉन्च किया है। यह ऐप गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर दोनों पर मुफ्त उपलब्ध है। इसके जरिए आप किसी भी सोने के गहने का हॉलमार्क असली है या नकली, कुछ ही सेकंड में पता लगा सकते हैं।

Also Read: धनतेरस पर सोने की बंपर सेल की उम्मीद! 1 साल में 50,000 चढ़ा, अब 1.5 लाख की ओर

कैसे चेक करें सोने की असलियत?

  1. BIS Care ऐप डाउनलोड करें और अपना नाम, मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी से लॉगिन करें।

  2. “Verify HUID” ऑप्शन चुनें।

  3. गहने पर लिखा हुआ HUID नंबर दर्ज करें।

  4. स्क्रीन पर तुरंत जानकारी दिखाई देगी—जैसे ज्वेलर का नाम, हॉलमार्किंग सेंटर, प्योरिटी, रजिस्ट्रेशन नंबर और तारीख।

इन डिटेल्स को मिलाकर आप आसानी से समझ जाएंगे कि गहना असली है या नहीं।

नकली गहना मिले तो शिकायत भी करें

अगर जांच के दौरान आपको हॉलमार्क फर्जी लगे या सोने की शुद्धता में गड़बड़ी दिखाई दे, तो उसी ऐप से शिकायत दर्ज की जा सकती है।

  • “Register Complaint” सेक्शन में जाएं।

  • फेक प्रोडक्ट, गलत मार्किंग या खराब क्वालिटी जैसी शिकायत दर्ज करें।

  • प्रमाण के रूप में फोटो या दस्तावेज भी अपलोड कर सकते हैं।

  • शिकायत दर्ज होते ही आपको रेफरेंस नंबर और अपडेट SMS या ईमेल के जरिए मिल जाएगा।

Advertisement
First Published - October 18, 2025 | 2:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement