facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Car Loan: होली पर नई कार खरीदने की सोच रहे हैं? ये बैंक दे रहे सबसे कम ब्याज दरों पर लोन

Advertisement

कई बैंक आकर्षक EMI और आसान रीपेमेंट विकल्पों के साथ कार लोन दे रहे हैं। इससे लोन लेना कई खरीदारों के लिए एक किफायती विकल्प बन गया है।

Last Updated- March 01, 2024 | 4:56 PM IST
car loan

नई कार खरीदने की सोच रहे हैं? होली का त्योहार नया वाहन खरीदने का एक अच्छा मौका हो सकता है। कई बैंक आकर्षक EMI और आसान रीपेमेंट विकल्पों के साथ कार लोन दे रहे हैं। इससे लोन लेना कई खरीदारों के लिए एक किफायती विकल्प बन गया है। आप अपनी पसंद के अनुसार बैंक का चुनाव कर सकते हैं।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया इस संबंध में सबसे आगे है, जो 8.70 प्रतिशत से लेकर 10.45 प्रतिशत तक की आकर्षक ब्याज दर ऑफर कर रहा है, जिसके साथ 1,000 रुपये की प्रोसेसिंग फीस भी शामिल है। लोन पर प्रोसेसिंग फीस एक बार की फीस है जो बैंक लोन आवेदन के प्रोसेसिंग और अप्रूवल से जुड़ी लागतों को कवर करने के लिए लगाते हैं।

पंजाब नेशनल बैंक दूसरे स्थान पर है, जिसकी ब्याज दरें 8.75 प्रतिशत से 10.60 प्रतिशत के बीच हैं। उनकी प्रोसेसिंग फीस लोन राशि की 0.25 प्रतिशत निर्धारित है। इस तरह से आपको प्रोसेसिंग फीस के तौर पर 1000 रुपये से 1500 रुपये खर्च करने पड़ते हैं।

Also Read: पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना को कैबिनेट की मंजूरी, 75 हजार करोड़ रुपये के खर्च से रोशन होंगे 1 करोड़ घर

बैंक ऑफ बड़ौदा कार लोन के लिए विभिन्न ब्याज दरों और प्रोसेसिंग फीस के साथ अलग-अलग स्कीम ऑफर करता है। यह खरीदारों को अपनी वित्तीय स्थिति के अनुसार सबसे उपयुक्त योजना चुनने की अनुमति देता है।

बैंक ऑफ बड़ौदा कार लोन के कुछ मुख्य फीचर्स:

ब्याज दर: 8.75% से 12.10% तक
प्रोसेसिंग फीस: अधिकतम 2,000 रुपये

प्राइवेट बैंकों में, HDFC बैंक 8.75 प्रतिशत से ब्याज दरों की पेशकश कर रहा है, जिसमें 5 साल की अवधि के लिए 5 लाख रुपये की लोन राशि पर 10,319 रुपये की शुरुआती EMI और 0.50 प्रतिशत (3,500 रुपये- 8,000 रुपये) की प्रोसेसिंग फीस है।

यहां 18 बैंकों द्वारा लोन दरों, EMI और प्रोसेसिंग फीस के साथ ऑफर किए गए कार लोन पर Paisabazaar.com द्वारा तैयार की गई एक लिस्ट है:

New Car Loan Chart (Paisabazaar)

पॉलिसी बाजार द्वारा बनाई गई टेबल में अलग-अलग बैंकों द्वारा कार लोन पर दिए जाने वाले लोन के बारे में बताया गया है, जो यूको बैंक से 8.45 प्रतिशत से शुरू होती है और सिटी यूनियन बैंक में 14.85 प्रतिशत तक जाती है। EMI में भी काफी भिन्नता है, केनरा बैंक 5 लाख रुपये के लोन के लिए सबसे कम EMI ऑफर कर रहा है, यह EMI 10,307 रुपये की है।

जबकि बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने सबसे अधिक 11,377 रुपये की पेशकश की। प्रोसेसिंग फीस को लेकर भी अलग-अलग बैंक की पॉलिसी अलग-अलग है। केनरा बैंक एक सीमित अवधि के लोन के लिए कोई भी प्रोसेसिंग फीस नहीं लेता है। वहीं, IDFC First Bank 10 हजार रुपये तक की प्रोसेसिंग फीस चार्ज करता है।

समय के साथ कारों का मूल्य कम होता जाता है। यदि आप ऋण राशि का चुनाव करते हैं जो कार के मूल्य से अधिक है, तो यह आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। छोटी लोन अवधि के लिए हर महीने ज्यादा पेमेंट करने की आवश्यकता होती है। यदि आप समय पर भुगतान नहीं कर पाते हैं, तो आपके क्रेडिट स्कोर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

Advertisement
First Published - March 1, 2024 | 4:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement