facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ITR भरने की अंतिम तारीख 1 दिन बढ़ाई गई, अब 16 सितंबर तक कर सकेंगे फाइल

Advertisement

फॉर्म्स में बदलाव और ई-फाइलिंग पोर्टल में तकनीकी गड़बड़ियों के चलते मिली एक दिन की राहत, 7.3 करोड़ से ज्यादा ITR पहले ही दाखिल

Last Updated- September 16, 2025 | 8:31 AM IST
ITR Filing

आयकर रिटर्न (ITR) भरने की समयसीमा को सरकार ने एक दिन और बढ़ा दिया है। अब टैक्सपेयर्स 16 सितंबर 2025, मंगलवार तक ITR दाखिल कर सकते हैं। यह घोषणा देर रात सोमवार को की गई।

क्यों बढ़ाई गई ITR की अंतिम तारीख?

लोगों ने आयकर विभाग की ई-फाइलिंग पोर्टल में गड़बड़ियों की शिकायत की थी। इन्हीं शिकायतों के बाद यह फैसला लिया गया। पहले ITR भरने की आखिरी तारीख 31 जुलाई थी, जिसे बढ़ाकर 15 सितंबर किया गया था। अब इसे एक दिन और बढ़ाकर 16 सितंबर कर दिया गया है।

पोर्टल रहेगा मेंटेनेंस मोड में

विभाग ने बताया कि 16 सितंबर को रात 12 बजे से सुबह 2:30 बजे तक ई-फाइलिंग पोर्टल मेंटेनेंस मोड में रहेगा। इस दौरान तकनीकी सुधार किए जाएंगे ताकि टैक्सपेयर्स को आसानी हो।

रिकॉर्ड फाइलिंग

सोमवार रात विभाग ने बताया कि अब तक 7.3 करोड़ से ज्यादा ITR दाखिल किए जा चुके हैं। यह पिछले साल के 7.28 करोड़ रिटर्न से भी ज्यादा है। विभाग ने कहा कि टैक्सपेयर्स और प्रोफेशनल्स की सुविधा के लिए तारीख एक दिन और बढ़ाई गई है।

सोमवार शाम को विभाग ने टैक्स फाइल करने वालों को ब्राउजर सेटिंग्स ठीक करने की गाइड भी जारी की थी। लेकिन कई लोगों ने शिकायत की कि दिए गए स्टेप्स अपनाने के बाद भी पोर्टल पर दिक्कतें बनी रहीं।

Advertisement
First Published - September 16, 2025 | 8:07 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement