facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पीएम इंटर्नशिप योजना में बदलाव की तैयारी; इंटर्नशिप अवधि और आयु सीमा में कटौती संभव

Advertisement

इन बदलावों में उम्मीदवारों के लिए इसे और अधिक सुलभ तथा आकर्षक बनाने के लिए इंटर्नशिप की अवधि के साथ-साथ आयु सीमा कम करना भी शामिल है

Last Updated- February 09, 2026 | 11:03 PM IST
PM Internship Scheme

कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय ने प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (पीएमआईएस) की प्रायोगिक परियोजना में प्रस्तावित बदलावों के बारे में व्यय वित्त समिति को एक नोट सौंपा है। इन बदलावों में उम्मीदवारों के लिए इसे और अधिक सुलभ तथा आकर्षक बनाने के लिए इंटर्नशिप की अवधि के साथ-साथ आयु सीमा कम करना भी शामिल है। आ​धिकारिक सूत्रों ने इसकी जानकारी दी।

सूत्रों ने कहा कि मंत्रालय योजना शुरू करने से पहले प्रस्तावित बदलावों के साथ योजना का परीक्षण करना चाहता है। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार इस योजना को पूरी तरह से शुरू करने से पहले प्रायोगिक चरण में करीब 1 लाख प्र​शिक्षुओं को शामिल करना चाहती है।

वित्त वर्ष 2024-25 में 840 करोड़ रुपये के बजट के साथ पीएम इंटर्नशिप योजना की शुरुआत के लिए एक प्रायोगिक परियोजना को मंजूरी दी गई थी। कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय में राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा ने आज संसद में एक सवाल के जवाब में कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 31 दिसंबर तक पायलट परियोजना के लिए 64.91 करोड़ रुपये का उपयोग किया गया है। 2026-27 के बजट में इस योजना के लिए 4,800 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। वित्त वर्ष 2025-26 में योजना को आवंटित 10,831 करोड़ रुपये में से मंत्रालय ने संशोधित अनुमान में 541 करोड़ रुपये खर्च होने की जानकारी दी।

मंत्रालय योजना के मानदंडों में बदलाव करके इनमें से कुछ चिंताओं को दूर करने की कोशिश कर रहा है। 27 जनवरी तक पहले चरण के तहत 3,417 प्र​शिक्षुओं ने इंटर्नशिप पूरी कर ली है। प्रायोगिक परियोजना के दोनों चरण में 7,094 उम्मीदवारों ने इंटर्नशिप को बीच में छोड़ दी और उसे पूरा नहीं किया। पहले चरण में 1.81 लाख उम्मीदवारों से 6.21 लाख से आवेदन प्राप्त हुए। दूसरे चरण में 4.55 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए।

Advertisement
First Published - February 9, 2026 | 10:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement