facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

क्रेडिट कार्ड से हुआ फ्रॉड? इन टिप्स को फॉलो करें और पैसा वापस पाएं

Advertisement

क्रेडिट कार्ड फ्रॉड के मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन समय पर सही कदम उठाने से आपका पैसा पूरी तरह वापस मिल सकता है।

Last Updated- December 15, 2025 | 3:23 PM IST
Credit Card
Representative Image

Credit Card Fraud: क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल बढ़ने के साथ-साथ फ्रॉड के मामले भी बढ़ रहे हैं। कई बार अचानक बैंक मैसेज या ऐप नोटिफिकेशन में अनजान ट्रांजैक्शन देखकर कार्डधारक परेशान हो जाते हैं। ऐसे में समय पर सही कदम उठाना बेहद जरूरी है, ताकि नुकसान कम हो और पैसा वापस मिल सके।

Also Read: EPFO Rules: शादी में होने वाले खर्चे की टेंशन? आपका PF का पैसा बन सकता है सहारा, जानें कैसे निकलेंगे पैसे

आरबीआई के नियमों के अनुसार, अगर कार्डधारक समय पर फ्रॉड रिपोर्ट करता है तो उसे जीरो लायबिलिटी मिल सकती है। इसके लिए जरूरी है कि फ्रॉड की जानकारी तुरंत बैंक को दी जाए।

फ्रॉड होने पर तुरंत करें ये कदम:

  1. संदेह पहचानें:
    अगर SMS, ऐप नोटिफिकेशन या स्टेटमेंट में कोई अजीब ट्रांजैक्शन दिखे, तो तुरंत जांच करें।

  2. कार्ड ब्लॉक करें:
    नुकसान रोकने के लिए बैंक ऐप, नेटबैंकिंग या 24×7 हेल्पलाइन के जरिए कार्ड तुरंत ब्लॉक करें।

  3. बैंक में शिकायत दर्ज करें:
    बैंक में जाकर या ऑनलाइन डिस्प्यूट फॉर्म भरें। ट्रांजैक्शन की तारीख, राशि और आईडी का विवरण जरूर दें और लिखें कि यह आपके द्वारा अनुमोदित नहीं था।

  4. सभी आधिकारिक चैनलों पर शिकायत करें:
    बैंक कस्टमर केयर और आरबीआई कंप्लेंट मैनेजमेंट सिस्टम के जरिए लिखित शिकायत दर्ज कराएं।

  5. पुलिस में FIR दर्ज कराएं:
    नजदीकी पुलिस स्टेशन में भी FIR दर्ज कराना जरूरी है।

इन सरल कदमों को समय पर अपनाने से आपका पूरा पैसा वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

Advertisement
First Published - December 15, 2025 | 3:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement