facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बोर्डिंग से पहले कैश बदलना भूल गए? अब एयरपोर्ट पर फ्लाइट पकड़ने से ठीक पहले भी बदल सकेंगे रुपये

Advertisement

RBI ने एयरपोर्ट नियम आसान किए हैं; अब भारतीय यात्री इमिग्रेशन और सुरक्षा जांच के बाद भी आखिरी समय में अपने रुपये आसानी से विदेशी मुद्रा में बदल सकेंगे

Last Updated- April 04, 2026 | 4:12 PM IST
Rupee
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

अगर आप कभी विदेश जाने वाले फ्लाइट से पहले एयरपोर्ट में दौड़ते हुए बचे हुए रुपये बदलने की कोशिश करते रहे हों, तो रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) का नया नियम आपकी मुश्किल कम करने वाला है। अब आप इमिग्रेशन और सिक्योरिटी चेक के बाद भी आसानी से रुपये एक्सचेंज कर सकते हैं।

पुरानी समस्या क्या थी?

पहले एयरपोर्ट के डिपार्चर हॉल में, यानी इमिग्रेशन और कस्टम्स के बाद वाले इलाके में विदेशी मुद्रा काउंटर सीमित काम ही कर पाते थे। ये काउंटर सिर्फ गैर-निवासियों (non-residents) से भारतीय रुपये खरीद सकते थे और उन्हें विदेशी मुद्रा बेच सकते थे।

भारतीय यात्री (residents) वहां अपने रुपये नहीं बदल पाते थे। अगर कोई व्यक्ति चेक-इन से पहले रुपये बदलना भूल जाता या सुरक्षा जांच के बाद पॉकेट में अतिरिक्त नोट निकल आते, तो उसके पास कोई विकल्प नहीं बचता था। कई बार लोग बिना बदले रुपये विदेश ले जाते या उन्हें बेकार ही रखना पड़ता।

नया नियम क्या बदला?

RBI ने इस नियम में बदलाव किया है। अब भारतीय निवासी हों या विदेशी, दोनों ही इंटरनेशनल एयरपोर्ट के डिपार्चर एरिया में मौजूद फॉरेक्स काउंटर पर अपने रुपये बदल सकते हैं। यह सुविधा इमिग्रेशन या कस्टम्स चेक पार करने के बाद वाले हिस्से में भी मिलेगी, यानी फ्लाइट पकड़ने से ठीक पहले भी आप रुपये एक्सचेंज कर पाएंगे।

Also Read: ₹60 लाख से ज्यादा का टैक्स फ्री फंड वो भी बिना किसी रिस्क के: यह स्कीम आपको बना सकता है लाखपति!

भारतीय रिजर्व बैंक ने अपने सर्कुलर में साफ तौर पर कहा है कि नियमों की समीक्षा के बाद अब यह फैसला लिया गया है कि भारतीय निवासी को भी गैर-निवासियों (non-residents) के साथ मिलाकर, इंटरनेशनल एयरपोर्ट के ड्यूटी-फ्री एरिया या सिक्योरिटी होल्ड एरिया में मौजूद विदेशी मुद्रा काउंटरों पर भारतीय रुपये के नोट एक्सचेंज करने की अनुमति दी जाएगी। यानी अब इमिग्रेशन या कस्टम्स चेक पार करने के बाद वाले हिस्से में भी यात्री आसानी से अपने रुपये बदल सकेंगे।

इसके साथ ही मनी चेंजिंग से जुड़े मास्टर डायरेक्शन में भी जरूरी बदलाव किए जा रहे हैं, ताकि यह नया नियम आधिकारिक तौर पर लागू हो सके।

यात्रियों के लिए कितना फायदेमंद?

यह बदलाव छोटा लग सकता है, लेकिन रोजमर्रा की यात्रा में काफी काम आने वाला है। अब अगर आपने एयरपोर्ट पहुंचने से पहले रुपये बदलना भूल गए या वॉलेट में कुछ अतिरिक्त नोट मिल गए, तो भी आप ड्यूटी-फ्री शॉपिंग एरिया या गेट के पास वाले काउंटर पर उन्हें आसानी से विदेशी मुद्रा में बदल सकते हैं।

खासकर छोटी-मोटी रकम के लिए यह सुविधा बहुत उपयोगी साबित होगी। पहले भीड़भाड़ वाले काउंटरों पर समय बर्बाद करने या भूलने की वजह से कई यात्री रुपये लेकर ही विदेश चले जाते थे। अब वह परेशानी काफी हद तक खत्म हो गई है।

कहां मिलेगी यह सुविधा?

नया नियम सिर्फ उन्हीं विदेशी मुद्रा काउंटरों पर लागू होगा, जो इंटरनेशनल एयरपोर्ट के ड्यूटी-फ्री और सिक्योरिटी होल्ड एरिया में होते हैं, यानी इमिग्रेशन के बाद वाला हिस्सा जहां लोग आमतौर पर शॉपिंग करते हैं, कुछ खाते-पीते हैं या फ्लाइट से पहले इंतजार करते हैं।

इसका फायदा यह होगा कि यात्री अब आखिरी वक्त पर भी अपने रुपये बदल सकेंगे और उन्हें मजबूरी में भारतीय रुपये विदेश लेकर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Advertisement
First Published - April 4, 2026 | 4:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement