facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

DA Hike: केंद्र सरकार ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, बेसिक सैलरी या पेंशन का 53 फीसदी हुआ महंगाई भत्ता

Advertisement

सरकार ने एक बयान में कहा, ‘यह बढ़ोतरी मंजूर किए गए फॉर्मूले के तहत की गई है, जो सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के मुताबिक है।’

Last Updated- October 16, 2024 | 9:56 PM IST
Salary

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दीपावली से पहले केंद्र सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में 3 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। इसी तरह पेंशनभोगियों की महंगाई राहत (डीआर) में भी 3 फीसदी की बढ़त की गई है। इस बढ़ोतरी से केंद्र सरकार के करीब 49 लाख कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा।

महंगाई भत्ते और महंगाई राहत का भुगतान केंद्र सरकार के कर्मचारियों व पेंशनभोगियों को किया जाता है, जिससे महंगाई के मुताबिक उनके मूल वेतन या पेंशन को समायोजित कर कीमतों में वृद्धि से उन्हें बचाया जा सके।

सीपीआई आधारित महंगाई सितंबर में 5 फीसदी के पार हो चुकी है। इस बढ़त के साथ, 1 जुलाई 2024 की प्रभावी तिथि से ही केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए डीए और डीआर उनके मूल वेतन और मूल पेंशन का 53 फीसदी हो चुका है।

इसमें साल में दो बार 1 जनवरी और 1 जुलाई को बदलाव किया जाता है। यह श्रम ब्यूरो द्वारा प्रकाशित औद्योगिक कामगारों के अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (एआईसीपीआई-आईडब्ल्यू) के मुताबिक किया जाता है।

सरकार ने एक बयान में कहा, ‘यह बढ़ोतरी मंजूर किए गए फॉर्मूले के तहत की गई है, जो सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के मुताबिक है।’ डीए और डीआर दोनों का मिलाकर खजाने पर कुल 9,448.35 करोड़ रुपये का सालाना बोझ पड़ेगा।

Advertisement
First Published - October 16, 2024 | 9:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement