facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

DLC ने बदली पेंशन वेरिफिकेशन की प्रक्रिया, पहले 20 दिन में ही प्रोसेस हुए 2.15 लाख डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र

Advertisement

DLC सेवा के जरिये पेंशनभोगियों के दरवाजे पर वरिष्ठ नागरिकों को सुविधा दी जा रही है।

Last Updated- November 24, 2024 | 2:53 PM IST
Digital Life certificate

पेंशनभोगियों के लिए डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (DLC) जारी करने की केंद्र की पहल से बहुत बड़ा बदलाव आया है और इसने पेंशन सत्यापन प्रक्रिया को बदल दिया है। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि बैंक ने पेंशनभोगियों के लिए अनुकूल प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने के लिए इस महीने विशेष अभियान शुरू किया। इसके तहत पहले 20 दिन में 2.15 लाख DLC के प्रसंस्करण का काम पूरा किया गया।

PNB के मुख्य महाप्रबंधक संजय वार्ष्णेय ने कहा, ‘‘डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (जीवन प्रमाण) की शुरुआत ने पेंशन सत्यापन प्रक्रिया को बदल दिया है। DLC सेवा के जरिये पेंशनभोगियों के दरवाजे पर वरिष्ठ नागरिकों को सुविधा दी जा रही है।’’ उन्होंने कहा कि DLC से बहुत बड़ा बदलाव हुआ है, क्योंकि यह प्रसंस्करण से संबंधित देरी को कम करने के अलावा उपयोगकर्ता के अनुकूल अनुभव देता है।

वार्ष्णेय ने बताया, ‘‘इससे यह भी तय होता है कि पेंशनभोगी अपनी स्वतंत्रता बनाए रख सकें और लॉजिस्टिक सहायता के लिए दूसरों पर निर्भरता से बच सकें। इससे स्वास्थ्य चुनौतियों के बावजूद खुद से कार्यालय में उपस्थित होने के मनोवैज्ञानिक बोझ को कम किया जा सकता है।”

उन्होंने कहा कि दिल्ली, गुरुग्राम, चंडीगढ़, शिमला, लुधियाना और जम्मू सहित अन्य स्थानों पर बड़े शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जहां बैंक के सबसे अधिक पेंशनभोगी हैं।

Also read: रिलायंस के रिफाइनिंग मार्जिन में सुधार, खुदरा कारोबार को लेकर अनिश्चितता बरकरार : रिपोर्ट

वार्ष्णेय ने कहा, ‘‘पेंशनभोगियों के लिए अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए ‘डोरस्टेप बैंकिंग’ भी 31 दिसंबर, 2024 तक निःशुल्क है।” पेंशनभोगियों को अपनी पेंशन जारी रखने के लिए सालाना जीवन प्रमाण पत्र जमा करना होता है। परंपरागत रूप से, ये जीवन प्रमाण पत्र केवल भौतिक रूप में ही जमा किए जाते थे, जो पेंशनभोगियों के लिए असुविधाजनक था।

इसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और पेंशनभोगियों को अपनी सुविधानुसार जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की सुविधा देने के लिए नवंबर, 2014 में डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन जमा करने की शुरुआत की।

Advertisement
First Published - November 24, 2024 | 2:53 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement