facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

EPFO: दिसंबर में 8.41 लाख नौकरी वाले लोगों ने कराया नामांकन, एक महीने में 11.97 फीसदी बढ़े नेट मेंबर्स

Advertisement

EPFO Payroll डेटा से पता चलता है कि 8.41 लाख नए मेंबर्स में से करीब 2.09 लाख नई महिला सदस्य हैं। यह पिछले तीन महीनों में महिला कार्यबल में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी है।

Last Updated- February 20, 2024 | 6:28 PM IST
EPFO did not give the claim, how to fix it; Know the complete process EPFO ने नहीं दिया क्लेम, कैसे करें इसे ठीक; जानें पूरा प्रोसेस

भारत में संगठित क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों के लिए प्रॉविडेंट फंड (PF), पेंशन स्कीम और इश्योंरेंस स्कीम का मैनेजमेंट करने वाले संगठन एंप्लाई प्रॉविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेसन (EPFO) ने आज यानी 20 फरवरी को दिसंबर 2023 के लिए पेरोल डेटा जारी कर दिए हैं। EPFO के इस अनंतिम पेरोल डेटा (provisional payroll data) से पता चलता है कि संगठन ने दिसंबर, 2023 के महीने में 15.62 लाख नेट मेंबर्स जोड़े हैं। यह संख्या पिछले तीन महीनों में सबसे ज्यादा है।

अगर 2023 के नवंबर महीने से इसकी तुलना की जाए तो दिसंबर 2023 में नेट मेंबर्स की संख्या में 11.97% की बढ़ोतरी हुई है।

कुल EPF मेंबर्स की बात करें तो 840584 लोग दिसंबर में जुड़े, जबकि 480809 लोग एग्जिट कर गए। 1202186 ऐसे लोग थे, जिन्होंने EPF को रिजॉइन या रिसब्सक्राइब किया है। यह आंकड़ा नवंबर 2023 के पिछले महीने के मुकाबले 12.61% की बढ़ोतरी को दिखाता है और पिछले पांच महीनों में सबसे ज्यादा दर्ज किया गया है।

दिसंबर में 8.41 लाख नए मेंबर्स जुड़े

डेटा से पता चलता है कि दिसंबर, 2023 के दौरान लगभग 8.41 लाख नए मेंबर्स ने नामांकन किया है जो पिछले तीन महीनों के दौरान सबसे ज्यादा है। नवंबर 2023 के पिछले महीने की तुलना में नए मेंबर्स की संख्या में 14.21% की बढ़ोतरी देखी गई है।

नेट मेंबर्स में सालाना आधार पर 4.62 फीसदी का इजाफा

सालाना आधार पर (YoY) देखा जाए तो दिसंबर 2022 के मुकाबले 2023 के इसी महीने में नेट मेंबर्स की संख्या में 4.62% की बढ़ोतरी हुई है।

18 से 25 साल के लोग सबसे ज्यादा गए नौकरी में

EPFO द्वारा जारी किए गए डेटा से पता चलता है कि दिसंबर 2023 के दौरान सबसे ज्यादा मेंबर्स जिस एज ग्रुप के जुड़े, उसमें 18-21 साल के लोग सबसे ज्यादा थे। इस दौरान, 18-21 आयुवर्ग के 271596 नए EPF सब्सक्राइबर्स जुड़े। जबकि, बाहर निकलने वाले लोगों की संख्या अन्य आयुवर्ग के मुकाबले कम थी। इस आयुवर्ग के 51297 लोग एग्जिट किए और 104630 लोग, जो पहले एग्जिट कर चुके थे, फिर से रिजॉइन किए। इस लिहाज से दिसंबर, 2023 तक नेट पेरोल की संख्या इस आयुवर्ग के लोगों के लिए 324929 रही।

इस दौरान, 22-25 साल के 209025 लोग EPF के नए सब्सक्राइबर बने। जबकि, 109201 लोगों ने मेंबरशिप छोड़ दी। 268319 ऐसे लोग थे, जो पहले तो एग्जिट कर चुके थे, लेकिन बाद में फिर रिजॉइन या रिसब्सक्राइब किए। इस लिहाज से 22-25 आयुवर्ग के कुल 368143 लोग EPF सब्सक्राइबर दिसंबर, 2023 तक हो चुके हैं।

यह डेटा के मुताबिक, अगर 18-25 आयुवर्ग के लोगों का डेटा देखा जाए तो संगठित कार्यक्षेत्रों में शामिल होने वाले ज्यादातर व्यक्ति युवा हैं या मुख्य रूप से पहली बार नौकरी चाहने वाले हैं। दिसंबर में जोड़े गए कुल नए मेंबर्स के बाद कुल मेंबर्स में से 57.18% लोग इस आयुवर्ग के हैं।

मेंबरशिप में इस वृद्धि को विभिन्न कारकों के लिए जिम्मेदार ठहराया जा सकता है, जिसमें रोजगार के अवसरों में वृद्धि, कर्मचारी लाभों के बारे में बढ़ती जागरूकता और ईपीएफओ की प्रभावशीलता शामिल है। आउटरीच कार्यक्रम.

डेटा का एक उल्लेखनीय पहलू 18-25 आयु वर्ग का प्रभुत्व है, जो दिसंबर में जोड़े गए कुल नए सदस्यों का 57.18% है। यह आँकड़ा एक उल्लेखनीय प्रवृत्ति को रेखांकित करता है – संगठित कार्यबल में शामिल होने वाले अधिकांश व्यक्ति युवा हैं, मुख्य रूप से पहली बार नौकरी चाहने वाले हैं।

नौकरी में बढ़ी महिलाओं की साझेदारी

जेंडर के आधार पर देखें तो डेटा से पता चलता है कि 8.41 लाख नए मेंबर्स में से करीब 2.09 लाख नई महिला सदस्य हैं। यह आंकड़ा पिछले तीन महीनों में महिला कार्यबल में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

पिछले महीने नवंबर 2023 के मुकाबले कुल महिला मेंबर्स में 7.57% की वृद्धि देखी गई है। इसके अलावा, दिसंबर महीने के दौरान नेट फीमेल मेंबर्स की संख्या करीब 2.90 लाख रही, जो पिछले महीने नवंबर 2023 की तुलना में लगभग 3.54% की बढ़ोतरी है।

किस राज्य के लोग सबसे ज्यादा EPF सब्सक्राइबर?

EPFO के अनंतिम पेरोल डेटा के मुताबिक, 5 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु, कर्नाटक और हरियाणा में नेट मेंबर्स ग्रोथ सबसे ज्यादा है। नेट मेंबर्स की बढ़ोतरी में इन राज्यों का लगभग 58.33% योगदान है। इन राज्यों से दिसंबर महीने के दौरान कुल 9.11 लाख नेट मेंबर्स जुड़े। सभी राज्यों में से, महाराष्ट्र दिसंबर महीने के दौरान 21.63% नेट मेंबर्स जोड़कर सबसे आगे है।

किस इंडस्ट्री में नौकरी करने वाले लोग सबसे ज्यादा EPF सब्सक्राइबर?

इंडस्ट्री वाइज डेटा से पता चलता है कि आयरन और स्टील, बिल्डिंग और कंस्ट्रक्शन, जनरल इंश्योरेंस में काम करने वाले लोगों की हिस्सेदारी इसमें सबसे ज्यादा है। टोटल नेट मेंबर्स में से, लगभग 40.66% अतिरिक्त संख्या एक्सपर्ट सर्विसेज (जनशक्ति मैनपावर सप्लायर, सामान्य ठेकेदारों, सिक्योरिटी सर्विसेज, और अन्य) से है।

Advertisement
First Published - February 20, 2024 | 6:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement