facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

EPFO E Passbook Service: ईपीएफओ की ई-पासबुक सर्विस एक बार फिर डाउन, परेशान यूजर्स ने सोशल मीडिया पर की शिकायत

Advertisement
Last Updated- April 26, 2023 | 1:09 PM IST
EPFO dials BSNL, MTNL to acquire offices, land and buildings for expansion

EPFO E Passbook Service: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की ई-पासबुक सर्विस सुविधा पिछले कुछ दिनों से ठप पड़ी हुई है। कई बार कोशिश करने के बावजूद यूजर्स ई-पासबुक नहीं खोल पा रहे हैं।

कई सब्सक्राइबर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी अपनी परेशानी साझा की है और EPFO से इसे जल्द ठीक करने की गुहार लगाई है। बता दें कि इस साल यह दूसरी बार है, जब संस्था की ई-पासबुक सेवा तकनीकी खराबी के कारण बंद हो हुई है।

यूजर्स ने नाराजगी जताते हुए शिकायत की है कि वे पिछले कुछ दिनों से अपनी ई-पासबुक डाउनलोड नहीं कर पा रहे हैं और ईपीएफओ वेबसाइट और इसके उमंग एप्लिकेशन दोनों पर सुविधाएं बंद हैं।

इस संबंध में एक यूजर ने ट्विट्टर पर ईपीएफओ से पीएफ पासबुक के फिर से ऑनलाइन उपलब्ध होने के बारे में पूछा, तो ईपीएफओ ने कहा कि “प्रिय सदस्य, असुविधा के लिए हमें खेद है। संबंधित टीम मामले की जांच कर रही है। कृपया कुछ समय प्रतीक्षा करें। जल्द ही मामला सुलझा लिया जाएगा।”

बता दें कि कि ईपीएफओ एक सरकारी अधिदेशित संगठन है जो भारत के संगठित क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों के लिए एक अनिवार्य अंशदायी भविष्य निधि योजना, पेंशन योजना और बीमा योजना के प्रबंधन में केंद्रीय बोर्ड की सहायता करता है।

Advertisement
First Published - April 26, 2023 | 1:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement