facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

EPFO Equity Investments: ईपीएफओ की स्टॉक मार्केट में निवेश बढ़ाने की योजना, वित्त मंत्रालय से जल्द ली जायेगी मंजूरी

Advertisement
Last Updated- June 06, 2023 | 4:37 PM IST
EPFO dials BSNL, MTNL to acquire offices, land and buildings for expansion

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने इक्विटी एक्सपोजर को बढ़ाने और एक्सचेंज-ट्रेडेड फंडों में अपने निवेश से रिडेम्प्शन आय को वापस इक्विटी या संबंधित इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश करने पर विचार कर रहा है।

EPFO दरअसल PF खाताधारक के अकाउंट में जमा राशि को कई जगहों पर निवेश करता है और इससे होने वाली कमाई का एक हिस्सा ब्याज (Interest) के तौर पर खाताधारकों को देता है।

रिटायरमेंट फंड बॉडी के अनुसार, जनवरी 2023 तक कुल कर्मचारी भविष्य निधि कोष में इक्विटी निवेश की हिस्सेदारी 15 प्रतिशत की अनुमेय सीमा के मुकाबले केवल 10 फीसदी थी।

ईपीएफओ ने 2015-16 में 5 प्रतिशत के एक्सपोजर के साथ ईटीएफ के जरिये इक्विटी में निवेश करना शुरू किया था। इक्विटी निवेश की सीमा 2016-17 में 10 प्रतिशत और 2017-18 में 15 प्रतिशत तक बढ़ा दी गई थी।

31 मार्च 2022 के आंकड़ों के हिसाब से ईपीएफओ ने ईटीएफ में 1,01,712.44 करोड़ रुपनये का कुल निवेश किया है। बता दें कि उसके कुल निवेश 11,00,953.55 करोड़ का 9.24 प्रतिशत है।

ईपीएफओ की स्टॉक मार्केट में अपना निवेश बढ़ाने की योजना

ईपीएफओ स्टॉक मार्केट में अपना निवेश बढ़ाने पर विचार कर रही है। साथ ही एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स के माध्यम से जमा किए गए पैसे को इक्विटी और अन्य ऑप्शन में दोबारा इंवेस्ट भी कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईपीएफओ बहुत जल्द इस संबंध में वित्त मंत्रालय से क्लीयरेंस मांगेगी, ताकि वह मैक्सिमम रिटर्न हासिल कर सके।

इस संबंध में एक प्रस्ताव को ईपीएफओ के केंद्रीय न्यासी बोर्ड द्वारा मार्च के अंतिम सप्ताह में बैठक में मंजूर किया गया था, जिसमें कहा गया था कि यह प्रस्तावित है कि ईटीएफ निवेश की आय को इक्विटी और संबंधित इंस्ट्रूमेंट्स में फिर से निवेश किया जा सकता है जो इक्विटी कंपोनेंट को पोर्टफोलियो में मान्य सीमा तक बढ़ा देगा।

Advertisement
First Published - June 6, 2023 | 4:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement