facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

PF खाताधारकों के लिए बड़ी खबर! FY23 के लिए 25-26 मार्च को होगा ब्‍याज दरों पर फैसला

Advertisement

हर साल मार्च में बोर्ड मीटिंग के दौरान ब्याज दरों पर फैसला होता है।

Last Updated- November 30, 2023 | 11:31 AM IST
EPFO

मौजूदा वित्त वर्ष 2022-23 के लिए PF पर ब्याज दर तय करने को लेकर  कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के सीबीटी यानी केंद्रीय न्यासी बोर्ड की बैठक 25-26 मार्च को होने जा रही है। हर साल मार्च में बोर्ड मीटिंग के दौरान ब्याज दरों पर फैसला होता है।

पिछले वित्त वर्ष यानी 2021-22 के लिए जो ब्याज दर तय की गई थी वो 43 साल में सबसे कम थी। पिछले साल पीएफ पर ब्याज दर को 8.5 फीसदी से घटाकर 8.1 फीसदी कर दिया गया था। वित्त वर्ष 2020-21 में पीएफ के ब्याज की दर में कोई बदलाव नहीं किया गया था। इससे ठीक एक साल पहले 2019-20 में ब्याज दर को 8.65 फीसदी से घटाकर 8.5 फीसदी किया गया था।

मार्च 2022 में सीबीटी यानी केंद्रीय न्यासी बोर्ड ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए ईपीएफओ के 6 करोड़ से अधिक सक्रिय ग्राहकों के लिए 8.1 फीसदी ब्याज दर की सिफारिश की थी, जिससे अनुमानित सरप्लस 450 करोड़ रुपये रह गया। सूत्रों के मुताबिक ईपीएफओ मौजूदा 8.1 फीसदी की ब्याज दर को बरकरार रख सकता है। इक्विटी निवेश में ऊंचे रिटर्न की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए ऐसा किया जा सकता है।

Advertisement
First Published - March 7, 2023 | 12:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement