facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ब्याज पर EPFO की बैठक 25-26 को होगी

Advertisement

इस बैठक का स्थान और एजेंडा अभी तय नहीं हुआ है

Last Updated- March 08, 2023 | 9:05 AM IST
EPFO

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के छह करोड़ सक्रिय सदस्यों के लिए ब्याज दर का फैसला केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) की 25 मार्च से शुरू होने वाली बैठक में होने की उम्मीद है। इस सामाजिक सुरक्षा संगठन ने बीते सप्ताह बोर्ड के सभी सदस्यों को पत्र भेजकर आग्रह किया है कि वे सीबीटी की 233वीं बैठक में उपस्थित हों। हालांकि इस बैठक का स्थान और एजेंडा तय नहीं हुआ है।

सूत्रों के मुताबिक वैश्विक स्तर पर ब्याज दरें बढ़ने के माहौल में ब्याज दर आठ फीसदी से नीचे जा सकती है। इस दो दिवसीय बैठक में सर्वोच्च न्यायालय के 4 नवंबर के फैसले के मद्देनजर उसे समुचित ढंग से लागू करने और अधिक पेंशन का मुद्दा उठ सकता है। इसके अलावा पेंशनधारकों को पेंशन पोर्टल में आ रही परेशानियों पर भी चर्चा हो सकती है।

केंद्रीय न्यासी बोर्ड की पिछली बैठक 31 अक्टूबर को हुई थी। इसमें आनुपातिक पेंशन के फायदों को अन्य सदस्यों तक पहुंचाने का फैसला हुआ था। इससे पहले मार्च 2022 को हुई सीबीटी की बैठक में वित्त वर्ष 2021-22 में ब्याज दर को चार दशक के निचले स्तर 8.1 फीसदी करने की सिफारिश की गई थी जबकि इस अवधि में 450 करोड़ रुपये का अधिशेष था।

Advertisement
First Published - March 8, 2023 | 9:05 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement