facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

EPFO के अधिकारी संघ ने अतिरिक्त आयुक्त कटोच की नियुक्त पर जताई आपत्ति

Advertisement

ईपीएफओ के अधिकारी संघ ने कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन, कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग को पत्र लिखकर इस नियुक्ति पर अपना एतराज जताया है।

Last Updated- November 25, 2023 | 10:50 AM IST
money
Representative Image

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के अतिरिक्त आयुक्त (मुख्यालय) के पद पर अमित कटोच को नियुक्त किए जाने पर अधिकारियों के संगठन ने आपत्ति जताते हुए कहा है कि यह कानूनी प्रावधानों के खिलाफ है।

भारतीय डाक एवं दूरसंचार लेखा और वित्त सेवा कैडर के 1998 बैच के अधिकारी कटोच को मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने 20 नवंबर को जारी आदेश के तहत इस पद पर नियुक्त किया था।

ईपीएफओ के अधिकारी संघ ने कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन, कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग को पत्र लिखकर इस नियुक्ति पर अपना एतराज जताया है।

अधिकारियों के संगठन ने कहा, “केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) की मंजूरी के बिना की गई यह नियुक्ति कर्मचारी भविष्य निधि और विविध प्रावधान अधिनियम 1952 के प्रावधानों के खिलाफ है।”

इस पत्र के मुताबिक, यह अधिनियम कहता है कि सीपीएफसी (केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त) और एफए और सीएओ (वित्तीय सलाहकार और मुख्य प्रशासनिक अधिकारी) के लिए केंद्र सरकार नियुक्ति करने की अधिकारी है लेकिन अन्य सभी पदों पर नियुक्ति की शक्ति ईपीएफओ की सर्वोच्च निर्णायक इकाई सीबीटी में निहित है। इस संदर्भ में अधिकारियों के संगठन ने कटोच को अतिरिक्त सीपीएफसी (मुख्यालय), ईपीएफओ के रूप में नियुक्त करने के आदेश पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया है।

ईपीएफओ ने इस बारे में पूछे जाने पर कहा, “कटोच की नियुक्ति अभूतपूर्व नहीं है। ईपीएफओ में प्रतिनियुक्ति पर नियुक्तियों की यह एक सामान्य प्रथा रही है, पहले भी एफए और सीएओ के अलावा अन्य अधिकारियों की ऐसी नियुक्तियां होती रही हैं।”

Advertisement
First Published - November 25, 2023 | 10:50 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement