facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

EPFO Pension 2025: जनवरी से किसी भी बैंक से मिलेगी कर्मचारी भविष्य निधि की पेंशन

Advertisement

केंद्रीयकृत पेंशन भुगतान योजना से पेंशनर्स को मिलेगी सहूलियत, अब ट्रांसफर की जरूरत नहीं, पेंशन वितरण प्रक्रिया होगी आसान

Last Updated- September 04, 2024 | 10:22 PM IST
EPFO dials BSNL, MTNL to acquire offices, land and buildings for expansion

कर्मचारी भविष्य निधि योजना के 78 लाख सबस्क्राइबर 1 जनवरी, 2025 से देशभर की किसी भी बैंक की किसी भी शाखा से पेंशन ले सकते हैं। दरअसल केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने बुधवार को केंद्रीयकृत पेंशन भुगतान योजना (सीपीपीएस) को मंजूरी दे दी है।

मांडविया ने बताया, ‘यह योजना इस सेवानिवृत्ति कोष निकाय के आधुनिकीकरण में मील का पत्थर साबित होगी। इस योजना से पेंशनर देश के किसी भी बैंक और उसकी किसी भी शाखा से पेंशन प्राप्त कर सकते हैं। इस पहल से लंबे समय से लंबित चुनौतियों को दूर किया गया है और पेंशनर्स को बिना किसी दिक्कत और प्रभावी तरीके से पेंशन वितरित की जा सकती है।’

आधुनिक आईटी और बैंकिंग तकनीकों को अपनाने से अब पेंशनर कहीं अधिक बेहतर और अनुकूल अनुभव हासिल कर सकेंगे। सीपीपीएस लागू किए जाने के बाद भारत में कहीं भी पेंशन प्राप्त की जा सकती है। पेंशन लेने वालों को एक स्थान से दूसरी जगह स्थानांतिरत होने की अवस्था में अन्य बैंक या उसकी अन्य शाखा में अपना पेंशन पेमेंट आर्डर (पीपीओ) स्थानांतरित करने की आवश्यकता नहीं होगी।

इस योजना से अपने गृह निवास जाकर बस जाने वाले पेंशनर को खासा फायदा मिलेगा। यह सुविधा ईपीएफओ के आधुनिकीकरण के हिस्से के रूप में शुरू की गई है। अगले चरण में सीपीपीएस के जरिये आधार आधारित भुगतान प्रणाली (एबीपीएस) को लागू किया जा सकेगा। सीपीपीएस में मौजूदा पेंशन वितरण प्रणाली बदली गई है।

मौजूदा पेंशन प्रणाली में ईपीएफओ का हर जोन/क्षेत्रीय कार्यालय केवल तीन-चार बैंकों से समझौता करता है। नई योजना के अंतर्गत पेंशन शुरू होने पर संबंधित व्यक्ति को बैंक की शाखा में जाकर किसी पहचान को देने की जरूरत नहीं होगी और पेंशन तत्काल प्रभाव से शुरू हो जाएगी। इसके अलावा ईपीएफओ को उम्मीद है कि नई प्रणाली को अपनाने से पेंशन वितरण की लागत भी घट जाएगी।

Advertisement
First Published - September 4, 2024 | 10:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement