facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

BHIM ऐप से PF निकालना होगा सुपरफास्ट, EPFO ला रहा है नई सुविधा

Advertisement

EPFO अब PF निकासी को आसान और त्वरित बनाने के लिए UPI आधारित सुविधा लॉन्च करने जा रहा है।

Last Updated- January 13, 2026 | 2:40 PM IST
EPFO
Representative Image

EPFO PF withdrawal: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने लाखों सब्सक्राइबर्स के लिए PF निकालने की प्रक्रिया को और सरल बनाने जा रहा है। लंबी फॉर्मलिटी और जटिल वेरिफिकेशन की परेशानी अब जल्द ही खत्म होने वाली है। EPFO जल्द ही UPI आधारित PF निकासी सिस्टम लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।

EPFO PF withdrawal: कैसे काम करेगा नया सिस्टम

नई व्यवस्था के तहत PF खाता धारक सीधे BHIM ऐप के जरिए क्लेम रिक्वेस्ट डाल सकेंगे। इसके बाद बैकएंड पर आधार और बैंक डिटेल्स का ऑटोमैटिक वेरिफिकेशन होगा। यदि सभी जानकारियां सही पाई जाती हैं, तो पैसा तुरंत स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के माध्यम से सीधे यूजर के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।

समय की होगी बड़ी बचत

वर्तमान में 5 लाख रुपये तक के ऑनलाइन एडवांस क्लेम को प्रोसेस होने में कम से कम तीन कामकाजी दिन लगते हैं। बड़ी रकम के लिए मैनुअल प्रोसेसिंग की वजह से और भी अधिक समय लगता है। नई UPI आधारित सुविधा इस देरी को खत्म कर देगी और PF निकालना उतना ही आसान हो जाएगा जितना UPI के जरिए किसी भी ट्रांजेक्शन को करना।

पहले BHIM ऐप, बाद में अन्य प्लेटफॉर्म्स

पहले चरण में यह सुविधा केवल BHIM ऐप पर उपलब्ध होगी। शुरुआती दौर में पूरी रकम निकालने पर लिमिट लागू रहेगी। BHIM पर सफलता मिलने के बाद इसे Google Pay, PhonePe और Paytm जैसे अन्य डिजिटल वॉलेट्स पर भी लॉन्च करने पर विचार किया जाएगा।

EPFO का यह कदम लाखों PF खाताधारकों के लिए सुविधा और समय बचत का बड़ा अवसर साबित होगा, और डिजिटल लेन-देन को और भी सहज बनाएगा।

Advertisement
First Published - January 13, 2026 | 2:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement