facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IT के नाम पर आया है e-PAN डाउनलोड लिंक? भूलकर भी न करें ये गलती वरना खाली हो जाएगा अकाउंट

Advertisement

सोशल मीडिया पर एक फर्जी ईमेल तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि आप दिए गए लिंक से अपना ई-पैन (e-PAN) कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं

Last Updated- March 09, 2026 | 7:09 PM IST
Pan Card
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

आजकल डिजिटल दुनिया में सुविधा जितनी बढ़ी है, ठगी के खतरे भी उतने ही ज्यादा हो गए हैं। ताजा मामला इनकम टैक्स और पैन कार्ड से जुड़ा है। अगर आपके पास भी पैन कार्ड डाउनलोड करने का कोई ईमेल आया है, तो संभल जाइए। सोशल मीडिया पर एक फर्जी ईमेल तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि आप दिए गए लिंक से अपना ई-पैन (e-PAN) कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

सरकारी एजेंसी PIB Fact Check ने इस ईमेल को पूरी तरह फर्जी बताते हुए टैक्सपेयर्स के लिए चेतावनी जारी की है।

सावधान! यह सरकारी ईमेल नहीं है

PIB फैक्ट चेक ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को आगाह किया है कि इस तरह के ईमेल का जवाब बिल्कुल न दें। फर्जी ईमेल में लोगों को झांसा दिया जाता है कि उनका ई-पैन कार्ड तैयार है और वे नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं। सरकार ने साफ किया है कि यह ईमेल डिपार्टमेंट की ओर से नहीं भेजा गया है। ऐसे किसी भी लिंक पर क्लिक करना आपकी मेहनत की कमाई और निजी जानकारी को खतरे में डाल सकता है।

कैसे बुना जाता है ठगी का जाल?

अक्सर जब इनकम टैक्स रिटर्न या डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का समय आता है, तब जालसाज ज्यादा सक्रिय हो जाते हैं। ये ईमेल दिखने में बिल्कुल असली लगते हैं और इनमें आधिकारिक लोगो या सरकारी भाषा का इस्तेमाल किया जाता है। जैसे ही आप ‘डाउनलोड’ बटन या लिंक पर क्लिक करते हैं, आपको एक फर्जी वेबसाइट पर ले जाया जाता है। वहां आपसे आपकी बैंकिंग डिटेल्स, पासवर्ड या आधार-पैन की जानकारी मांगी जाती है। एक बार जानकारी शेयर करते ही ठग आपके खाते में सेंध लगा सकते हैं।

Also Read: सावधान! कहीं आप भी तो नहीं फंस रहे अवैध बेटिंग ऐप्स के जाल में? नितिन कामथ ने दी चेतावनी

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की जरूरी सलाह

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने बार-बार यह स्पष्ट किया है कि वह कभी भी अपने टैक्सपेयर्स से ईमेल या मैसेज के जरिए पिन, पासवर्ड या बैंक खाते की गोपनीय जानकारी नहीं मांगता। डिपार्टमेंट के अनुसार:

  • धोखाधड़ी वाले ईमेल में दिए गए लिंक असली लग सकते हैं, लेकिन वे फर्जी साइट्स पर ले जाते हैं।
  • ऐसे ईमेल के साथ अटैच फाइलों में खतरनाक वायरस या ‘मैलवेयर’ हो सकते हैं, जो आपके फोन या कंप्यूटर को हैक कर सकते हैं।
  • हैकर्स आपकी क्रेडिट कार्ड डिटेल्स और लॉगिन ID चुराकर धोखाधड़ी या पहचान की चोरी (Identity Theft) को अंजाम देते हैं।

संदिग्ध ईमेल आए तो क्या करें?

अगर आपके इनबॉक्स में ऐसा कोई भी ईमेल आता है, तो घबराने के बजाय सावधानी बरतें। सबसे पहले उस ईमेल का जवाब न दें। किसी भी लिंक या अटैचमेंट को खोलने की गलती न करें। अपनी संवेदनशील जानकारी किसी के साथ शेयर न करें।

अगर आपको लगता है कि ईमेल फर्जी है, तो इसकी शिकायत आप इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए रिपोर्टिंग एड्रेस पर कर सकते हैं। शिकायत करने के बाद उस ईमेल को तुरंत डिलीट कर दें। हमेशा याद रखें कि पैन कार्ड या टैक्स संबंधी किसी भी काम के लिए केवल आधिकारिक सरकारी पोर्टल का ही उपयोग करें।

Advertisement
First Published - March 9, 2026 | 7:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement