facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सावधान! साइबर ठग लोगों को RBI का अधिकारी बनकर भेज रहे हैं वॉइसमेल, सरकार ने किया सचेत

Advertisement

Scam Alert: सरकार की फैक्ट चेक यूनिट ने कहा है कि ठग खुद को RBI का अधिकारी बताकर झूठी बातें बनाते हैं और फर्जी मुद्दे उठाकर लोगों को डराते हैं

Last Updated- November 21, 2025 | 3:38 PM IST
cyber fraud
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट ने बताया है कि ठगी करने वाले लोगों को वॉइसमेल भेज रहे हैं, और खुद को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) का अधिकारी बता रहे हैं। ये लोगों को डराते हैं कि आपका अकाउंट या कार्ड ब्लॉक हो जाएगा। इसी को चलते सरकार ने चेतावनी जारी की है। सरकारी की फैक्ट चेक एजेंसी PIB फैक्ट चेक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “सावधान रहें! यह पूरी तरह से फ्रॉड है।”

ठगी कैसे चल रही है?

ठग खुद को RBI का अधिकारी बताते हैं और झूठी-मूठी कोई गंभीर समस्या गिना देते हैं, जैसे आपका अकाउंट मनी लॉन्ड्रिंग में फंसा है या कार्ड ब्लॉक हो गया है।

इन ठगों का एक ही उद्देश्य होता है कि आपको डराकर पासवर्ड, OTP, कार्ड नंबर या कोई भी निजी बैंकिंग जानकारी लेना। जो लोग फंस जाते हैं, उनके अकाउंट से सीधे पैसे गायब हो जाते हैं या सारी निजी जानकारी लीक हो जाती है।

Also Read: Digital Life Certificate: ऑनलाइन जीवन प्रमाण पत्र जमा करते समय साइबर धोखाधड़ी से कैसे बचें?

सरकार ने क्या सलाह दी है?

PIB फैक्ट चेक ने लोगों से कहा है कि कोई भी संदिग्ध मैसेज या कॉल जो केंद्र सरकार या RBI की तरफ से आया हुआ लगे, उसकी तुरंत जांच करें। खास सलाह ये है:

  • बिना मांगे आए कॉल या वॉइसमेल पर भूलकर भी तुरंत रिएक्ट न करें, खासकर जब बैंक अकाउंट में तुरंत कुछ करने को बोला जाए।
  • अपना बैंकिंग पासवर्ड, OTP, कार्ड नंबर, CVV या कोई भी निजी जानकारी कभी किसी को न बताएं, चाहे सामने वाला RBI का ही बड़ा अफसर ही क्यों न बता रहा हो।
  • अगर कुछ शक हो तो तुरंत ऑफिशियल चैनल पर रिपोर्ट करें। PIB फैक्ट चेक टीम से संपर्क कर सकते हैं। PIB फैक्ट चेक टीम का व्हाट्सऐप नंबर +91 87997 11259 और ईमेल factcheck@pib.gov.in है।

अपने अकाउंट को सुरक्षित रखें

ठगी करने के तरीके रोज बदल रहे हैं, इसलिए जागरूक रहना ही सबसे बड़ा हथियार है। RBI और सरकार बार-बार बता चुकी है कि रिज़र्व बैंक कभी फोन करके या वॉइसमेल भेजकर किसी का अकाउंट ब्लॉक करने या पैसे ट्रांसफर करने की धमकी नहीं देता। इसलिए, सतर्क रहिए, सही जानकारी रखिए और अपने पैसे-बैंक अकाउंट को इन ठगों से बचाइए।

Advertisement
First Published - November 21, 2025 | 3:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement