facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Credit Score Check: क्या आप अपना क्रेडिट स्कोर जानना चाहते हैं? जानें कैसे फ्री में ऑनलाइन कर सकते हैं चेक

Advertisement

कई वेबसाइट हैं, जिनकी मदद से आप अपना फ्री क्रेडिट रिपोर्ट डाउनलोड कर सकते हैं और अपनी वित्तीय स्थिति का पता लगा सकते हैं।

Last Updated- August 19, 2025 | 7:26 PM IST
credit score
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

क्या आप जानते हैं कि आपका क्रेडिट स्कोर ही आपकी वित्तीय साख यानी क्रेडिटवर्थीनेस का असली पैमाना है? लेकिन यह क्रेडिट स्कोर होता क्या है? दरअसल यह एक तीन अंकों की संख्या होती है, जो 300 से 900 के बीच होती है। यह स्कोर बताता है कि आप अपने लोन, क्रेडिट कार्ड और बिल जैसे दायित्वों को कितनी जिम्मेदारी से निभाते हैं। अगर आपका स्कोर 700 से ऊपर है, तो बैंक और दूसरे वित्तीय संस्थान आपको भरोसेमंद मानते हैं और आपको आसानी से लोन या क्रेडिट कार्ड मिल सकता है, वो भी कम ब्याज दरों पर। यही वजह है कि इस स्कोर को लेकर जागरूक रहना बहुत जरूरी है। आइए समझते है कि अपने क्रेडिट स्कोर का पता कैसे आसानी से ऑनलाइन लगाया जा सकता है।

फ्री क्रेडिट स्कोर का पता कैसे चलेगा?

भारत में कई क्रेडिट ब्यूरो आपकी क्रेडिट मुहैया कराती हैं। इनमें जैसे CIBIL, Equifax, Experian और CRIF High Mark प्रमुख हैं। इन तमाम नामों में से CIBIL सबसे ज्यादा प्रचलित नाम है। आप इनके आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर मुफ्त क्रेडिट रिपोर्ट प्राप्त कर सकते हैं। यह प्रक्रिया बिल्कुल आसान है:

  1. वेबसाइट पर जाएं: CIBIL (www.cibil.com) या अन्य ब्यूरो की वेबसाइट पर जाएं।
  2. रजिस्टर करें: अपना नाम, पैन कार्ड नंबर, जन्मतिथि और कॉन्टेक्ट की जानकारी देकर अकाउंट बनाएं।
  3. पहचान वेरिफाई करें: आधार, पासपोर्ट या वोटर आईडी जैसे डॉक्यूमेंट्स के जरिए अपनी पहचान वेरिफाई करें।
  4. रिपोर्ट डाउनलोड करें: वेरिफिकेशन के बाद आप अपनी क्रेडिट रिपोर्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

Also Read: IndiGo और IDFC FIRST बैंक का नया क्रेडिट कार्ड लॉन्च, अब मास्टरकार्ड और रुपे दोनों नेटवर्क के साथ

कई ब्यूरो साल में एक बार मुफ्त क्रेडिट रिपोर्ट देते हैं। इसके अलावा BankBazaar या Paisabazaar जैसी कुछ वेबसाइट्स भी यह सुविधा फ्री में मुहैया कराती हैं।

क्रेडिट स्कोर चेक करते समय क्या ध्यान रखें?

क्रेडिट रिपोर्ट चेक करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। पहला, सुनिश्चित करें कि आपकी व्यक्तिगत जानकारी, जैसे नाम, पैन कार्ड और पता, सही है। अगर कोई गलती हो, तो तुरंत ब्यूरो से संपर्क करें। दूसरा, अपने लोन और क्रेडिट कार्ड के रिकॉर्ड की जांच करें कि कहीं कोई गलत या पुराना लेनदेन तो दर्ज नहीं है। तीसरा, किसी भी अनधिकृत पूछताछ (inquiry) पर नजर रखें, क्योंकि यह धोखाधड़ी का संकेत हो सकता है। अगर आपको लगता है कि आपका स्कोर कम है, तो समय पर बिल भुगतान और क्रेडिट उपयोग को कम करके इसे सुधार सकते हैं।

Advertisement
First Published - August 19, 2025 | 7:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement