facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

खर्च भी पूरे, मजे भी बरकरार – फिर भी 10 साल में ₹1.24 करोड़ कैसे बनाएं

Advertisement

स्मार्ट मनी मैनेजमेंट, अनुशासित निवेश और संतुलित लाइफस्टाइल – ये कपल साबित करता है कि मिडिल क्लास फैमिली भी आराम से रहकर करोड़ों का फंड बना सकती है।

Last Updated- August 19, 2025 | 11:41 AM IST
Money

आजकल ज्यादातर युवा कपल्स एक बड़ी दुविधा से जूझते हैं। क्या अभी की जिंदगी को खुलकर एन्जॉय करें या फिर भविष्य के लिए आक्रामक तरीके से सेविंग करें? लेकिन एक अच्छी खबर है। अगर सही बैलेंस बनाया जाए तो दोनों काम साथ-साथ हो सकते हैं। फाइनेंशियल एडवाइजर विजय महेश्वरी ने लिंक्डइन पर एक ऐसा प्लान शेयर किया है, जिसमें एक कपल जिसकी मंथली इनकम ₹1.5 लाख है, आराम से जिंदगी जीते हुए भी सिर्फ 10 साल में ₹1.24 करोड़ की संपत्ति बना सकता है।

मासिक खर्च और बचत

इस कपल की कुल मासिक कमाई है ₹1.5 लाख। इसमें से सबसे पहले ज़रूरी खर्च जैसे हेल्थ इंश्योरेंस (₹3,500), टर्म इंश्योरेंस (₹3,500), किराया और बिजली-पानी (₹60,000), और होम व कार ईएमआई (₹30,000) चुकाए जाते हैं। इन सबके बाद लगभग ₹53,000 बचते हैं, जिसे निवेश और बचत में लगाया जाता है।

निवेश की रणनीति

इस ₹53,000 को तीन हिस्सों में बांटा गया है-

  • करीब ₹15,000 शॉर्ट-टर्म लक्ष्यों के लिए (डेट म्यूचुअल फंड्स),
  • ₹15,000 मीडियम-टर्म लक्ष्यों के लिए (हाइब्रिड फंड्स),
  • ₹20,000 लॉन्ग-टर्म वेल्थ के लिए (इक्विटी SIPs),
  • और ₹3,000 सुरक्षा रिजर्व के रूप में (डिजिटल गोल्ड)

10 साल बाद का नतीजा

अगर कपल इस रणनीति पर टिका रहे, तो 10 साल बाद उनके पास होगा-

  • डेट फंड्स से ₹27 लाख, हाइब्रिड फंड्स से ₹33 लाख, इक्विटी SIPs से ₹58 लाख और गोल्ड रिजर्व से ₹6 लाख। यानी कुल मिलाकर ₹1.24 करोड़ का कॉर्पस।

क्यों कारगर है यह प्लान?

यह प्लान इसलिए खास है क्योंकि इसमें संतुलन है। यानी न तो अभी की जिंदगी पर बहुत पाबंदी है, और न ही भविष्य की सुरक्षा से समझौता। इंश्योरेंस से रिस्क कवर हो जाता है, जिससे इमरजेंसी आने पर सेविंग्स खतरे में नहीं पड़तीं। साथ ही, सिर्फ़ 35% इनकम ही निवेश में जा रही है, बाकी से कपल अपनी लाइफस्टाइल को आराम से एन्जॉय कर सकता है।

Advertisement
First Published - August 19, 2025 | 11:41 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement