facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

टैक्स रिटर्न से लेकर PAN तक: दिसंबर में ये 3 बड़ी डेडलाइन जानना जरूरी

Advertisement

दिसंबर 2025 में टैक्स और फाइनेंशियल मामलों से जुड़ी कुछ अहम तारीखें नजदीक हैं, जिनका ध्यान रखना हर करदाता के लिए जरूरी है।

Last Updated- December 03, 2025 | 9:14 AM IST
Income Tax
Representative Image

Deadlines in December: 2025 का अंतिम महीने में कई महत्वपूर्ण वित्तीय और टैक्स संबंधी तारीखें करीब आ गई हैं। इन पर ध्यान न दिया जाए तो बाद में दिक्कत हो सकती है। आइए, जानते हैं दिसंबर 2025 की 5 अहम डेडलाइन और बदलाव।

1. टैक्स ऑडिट केस वाले करदाताओं के लिए ITR फाइलिंग की नई तारीख

CBDT ने टैक्स ऑडिट केस वाले करदाताओं के लिए आयकर रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर 2025 से बढ़ाकर 10 दिसंबर 2025 कर दी है। यह उन करदाताओं के लिए राहत है जिनकी रिटर्न में ऑडिट और वित्तीय विवरण शामिल हैं।

2. आधार-पैन लिंकिंग की अंतिम तारीख

अगर आपने 1 अक्टूबर 2024 या उससे पहले आधार बनवाया था, तो इसे अपने पैन कार्ड के साथ लिंक करना 31 दिसंबर 2025 तक जरूरी है। लिंक न करने पर आपका पैन कार्ड अप्रचलित हो जाएगा और बैंकिंग, निवेश और ITR फाइलिंग में परेशानी आएगी।

3. ITR सुधार और विलंबित फाइलिंग की अंतिम सीमा

  • विलंबित रिटर्न (Belated ITR): अगर आपने मूल समयसीमा मिस की थी, तो 31 दिसंबर तक फाइल कर सकते हैं। लेट फीस ₹5,000 तक (₹5 लाख से कम आय वालों के लिए ₹1,000) और बकाया कर पर ब्याज देना होगा।

  • संशोधित रिटर्न (Revised ITR): पहले फाइल किए गए रिटर्न में गलती सुधारने के लिए भी 31 दिसंबर तक मौका है।

इसके बाद केवल अपडेटेड रिटर्न (ITR-U) फाइल किया जा सकता है, जिसमें 25% से 50% तक अतिरिक्त दंड लग सकता है। इसलिए दिसंबर 2025 अंतिम और सबसे किफायती मौका है रिटर्न सुधारने या विलंबित रिटर्न फाइल करने का।

Advertisement
First Published - December 3, 2025 | 9:14 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement