facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बिना नौकरी या इनकम प्रूफ के भी मिलेगा क्रेडिट कार्ड, जानिए कैसे

Advertisement

सुर्योदय बैंक ने बिना इनकम प्रूफ के FD से लिंक्ड सुरक्षित क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया

Last Updated- September 02, 2025 | 4:35 PM IST
credit card tips
Representative Image

बिना नौकरी या इनकम प्रूफ के भी अब लोग आसानी से क्रेडिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। सुर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक (SSFB) ने इसके लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर आधारित सुरक्षित क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है। यह सुविधा उन लोगों के लिए खास है, जिनके पास नियमित इनकम का प्रमाण नहीं है, जैसे गृहिणियां, रिटायर लोग या करियर की शुरुआत करने वाले युवा। इस कार्ड के लिए ग्राहक को अपनी बचत FD में जमा करनी होगी, जिसे बैंक गारंटी के रूप में रखेगा। इसके बदले ग्राहक को उसी FD राशि के आधार पर क्रेडिट लिमिट मिलेगी, जो आमतौर पर FD का 80-90 प्रतिशत होती है। खास बात यह है कि FD पर ब्याज (8.40% तक) मिलता रहेगा और ग्राहक का मूल पैसा सुरक्षित रहेगा।

कार्ड के वेरिएंट और मुख्य सुविधाएं

सुर्योदय बैंक ने दो वेरिएंट लॉन्च किए हैं:

  • Suryoday SFB RuPay Select Credit Card – कम से कम ₹1,11,500 की FD पर उपलब्ध।

  • Suryoday SFB RuPay Platinum Credit Card – केवल ₹1,000 की FD पर भी प्राप्त।

दोनों कार्ड लाइफटाइम फ्री हैं, यानी इनमें कोई जॉइनिंग या रिन्यूअल चार्ज नहीं लगेगा। हर लेन-देन पर 0.5% कैशबैक (प्रति बिलिंग साइकिल ₹3,000 तक) मिलेगा। इसके अलावा डाइनिंग, ट्रैवल और शॉपिंग पर विशेष RuPay ऑफर भी उपलब्ध हैं। यह कार्ड UPI से लिंक किया जा सकता है, जिससे इसे BHIM या किसी भी UPI ऐप से रोजमर्रा के भुगतानों के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा। कार्ड वर्चुअल रूप में तुरंत जारी होगा, जिससे ग्राहक इसे पहले दिन से ही इस्तेमाल कर पाएंगे।

Also Read: PF vs Personal Loan: इमरजेंसी में कौन-सा ऑप्शन बेहतर? एक्सपर्ट्स से समझें

ग्राहकों के लिए फायदे

  • FD सुरक्षित रहते हुए ब्याज देती रहेगी।

  • उसी FD के आधार पर क्रेडिट लिमिट मिलेगी।

  • समय पर भुगतान करने से क्रेडिट स्कोर बेहतर होगा।

  • न्यूनतम 10% भुगतान या 30 दिन में पूरा बकाया चुकाकर ब्याज-मुक्त सुविधा।

  • भुगतान न करने की स्थिति में बैंक FD से बकाया समायोजित कर लेगा।

बैंक का कहना

सुर्योदय बैंक के चीफ बिजनेस ऑफिसर गौरव पावरा ने कहा कि यह कार्ड केवल एक वित्तीय उत्पाद नहीं, बल्कि ग्राहकों के लिए क्रेडिट सिस्टम का हिस्सा बनने का आसान जरिया है। जिम्मेदारी से इसका इस्तेमाल करने पर लोग धीरे-धीरे व्यापक क्रेडिट इकोसिस्टम में शामिल हो सकेंगे और उन्हें भविष्य में लोन या अधिक क्रेडिट लिमिट पाने में आसानी होगी।

Advertisement
First Published - September 2, 2025 | 4:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement