facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

GST: मूवी देखने जा रहे हैं? भूलकर भी न लें टिकट के साथ फूड-ड्रिंक का कॉम्बो, वरना होगा घाटा

Advertisement

भले ही सिनेमाघरों में बेचे जाने वाले फूड और बेवरिज की दर घटाकर 5% कर दी गई है, मूवी टिकटों पर अभी भी 18% टैक्स लगाया जा रहा है।

Last Updated- July 25, 2023 | 4:43 PM IST
India Consumption
Shutterstock

अगर आप किसी फिल्म के लिए टिकट बुक कर रहे हैं, तो कॉम्बो पैक न खरीदें, जिसमें फिल्म टिकट के साथ फूड और ड्रिंक भी मिलती है। क्योंकि कम GST का बेनिफिट तभी मिलेगा जब दोनों के लिए अलग-अलग पेमेंट किया जाएगा।

CNK के पार्टनर पल्लव प्रद्युम्न नारंग ने कहा, आपको मूवी थियेटर में कॉम्बो पैक खरीदने से बचना चाहिए, उसकी वजह कंपोजिट सप्लाई है। आसान शब्दों में कंपोजिट सप्लाई का मतलब है प्रोडक्ट और सर्विस को एक साथ पैकेज के तौर पर बेचा जाना। चूंकि यहां कई प्रोडक्ट या सर्विस होती हैं, इसलिए उन पर अलग-अलग दरों पर टैक्स लगता है।

उदाहरण के तौर पर जब एसी के साथ इंस्टॉलेशन सर्विस आप लेते हैं, तो उस पर एसी की कीमत का ही टैक्स लगेगा। कंपोजिट सप्लाई में दोनों प्रोडक्ट पर बराबर टैक्स ही लगता है, भले ही दूसरे प्रोडक्ट का टैक्स कम ही क्यों न हो।

ऐसे में, भले ही सिनेमाघरों में बेचे जाने वाले फूड और बेवरिज की दर घटाकर 5% कर दी गई है, मूवी टिकटों पर अभी भी 18% टैक्स लगाया जा रहा है। इसका मतलब यह है कि अगर फूड और बेवरिज को टिकटों के साथ कॉम्बो के रूप में खरीदा जाता है, तो उन पर भी टिकटों की दर से ही टैक्स लगेगा, जो कि 18 प्रतिशत है। तब आपको 5% वाली छूट नहीं मिलेगी।

सरमैक कंसल्टेंसी सर्विसेज के संस्थापक और प्रधान वकील राज कुमार फिलिप्स ने कहा, “GST काउंसिल की 50वीं मीटिंग में यह फैसला लिया गया कि सिनेमा हॉल में मूवी टिकटों से अलग बेचे जाने वाले फूड और बेवरिज (एफएंडबी) को ‘रेस्तरां सर्विस’ माना जाएगा और उन पर 5% का GST रेट लागू होगा। हालांकि, अगर F&B को मूवी टिकट के साथ कॉम्बो के रूप में बेचा जाता है, तो उन पर मूवी टिकट के रेट पर GST लगाया जाएगा, जो कि मूवी टिकट की कैटेगिरी के आधार पर 18% या 12% है।

फिलिप्स ने इसे एक उदाहरण के जरिए समझाया:

जब मूवी टिकट और F&B को कॉम्बो के तौर पर खरीदा जाता है

Bought together

जब मूवी टिकट और F&Bs को अलग-अलग खरीदा जाता है

seperate
बहरहाल, जब अलग-अलग खरीदारी की जाती है, तो 195 रुपये की सेविंग होती है।

 

Advertisement
First Published - July 25, 2023 | 4:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement