facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

 भारत में सोने की मांग 800 टन के पार, 5 साल में Gold ETF की होल्डिंग्स 200% ज्यादा बढ़ी

Advertisement

बदलते समय के साथ भले ही खरीदारी के तरीके और प्राथमिकताएं बदली हों, लेकिन सोने के प्रति भारतीयों का प्रेम अब भी उतना ही अटूट बना हुआ है।

Last Updated- April 29, 2025 | 2:59 PM IST
Gold price

भारत में सोने से लगाव काफी पुराना है। देश की आस्था और संस्कृति में सोना रचा-बसा है। लगभग हर घर में सोने की खरीदारी का चलन है। कई ऐसे अवसर आते हैं जब सोने की खरीदारी को शुभ माना जाता है, इन्हीं में से एक है अक्षय तृतीया। इस साल, 30 अप्रैल को देशभर में अक्षय तृतीया मनाई जाएगी। पिछले तीन दशकों में भारत और सोने का यह रिश्ता और भी मजबूत हुआ है। फंड हाउस जीरोधा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 में भारत में सोने की मांग 800 टन से ज्यादा रही। वहीं, 1992 में यह 340 टन थी। देश के बदलते आर्थिक हालात, लोगों की बढ़ती आय और सांस्कृतिक मान्यताओं ने भारत को दुनिया का सबसे बड़ा सोने का उपभोक्तआ बना दिया है।

भारत सोने के गहनों का सबसे बड़ा उपभोक्ता

रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 में भारत दुनियाभर में सोने के आभूषणों का सबसे बड़ा उपभोक्ता बनकर उभरा है, जहां सालाना खपत 563 टन से भी ज्यादा रही और इसकी कुल मांग की कीमत ₹3.6 लाख करोड़ रुपये के पार निकल गई। भारत में सोने के गहने न केवल सजने-संवरने के साधन हैं, बल्कि परंपरा और समृद्धि के भी प्रतीक है। विवाह से लेकर त्योहारों तक, हर समारोह में सोने के आभूषणों का विशेष महत्व है।

Also read: Akshaya Tritiya 2025: Gold ETF, SGB या गोल्ड MF, सोने में कहां करें निवेश? एक्सपर्ट्स से समझें सही स्ट्रैटेजी

सोने के सिक्कों और बिस्किट्स की मांग तेजी से बढ़ी

भारत में सोना सिर्फ आभूषण (सजने-संवरने) के लिए नहीं, बल्कि एक मजबूत निवेश विकल्प के रूप में भी देखा जाता है। शहरों से लेकर गांवों तक, लोग सोने को अपनी दौलत बढ़ाने का एक भरोसेमंद तरीका मानते हैं। यही वजह है कि भारत में सोने के सिक्कों और बिस्किट्स की मांग तेजी से बढ़ी है। 2024 में इस तरह के निवेश में भारत ने लगभग 239 टन सोना खरीदा, जो दुनिया में चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है।

अगर भारतीय रुपये में बात करें, तो 2024 में सोने के सिक्कों और बिस्किट्स की मांग ₹1.5 लाख करोड़ के आसपास रही। यह 2023 के मुकाबले 60% ज्यादा है, जो दिखाता है कि भारत में सोने में निवेश करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

5 साल में Gold ETF की होल्डिंग्स 200% से ज्यादा बढ़ी

पिछले कुछ वर्षों में भारत में गोल्ड ईटीएफ (Gold ETF) और इससे जुड़े अन्य फंड्स की ओर लोगों का झुकाव तेजी से बढ़ा है। गोल्ड ईटीएफ होल्डिंग्स का मतलब— भारतीय स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्टेड और ट्रेड होने वाले विभिन्न गोल्ड ईटीएफ द्वारा रखे गए कुल सोने का भंडार से है।

पिछले पांच वर्षों में गोल्ड ईटीएफ होल्डिंग्स 21 टन से बढ़कर 63 टन से ज्यादा हो गई है। यह दिखाता है कि भारत में लोग पारंपरिक तरीकों जैसे आभूषण या फिजिकल गोल्ड खरीदने के अलावा अब निवेश के लिए गोल्ड ईटीएफ जैसे डिजिटल माध्यमों को भी तेजी से अपना रहे हैं।

Also read: Gold Price: ₹1 लाख पर पहुंचा सोना, म्युचुअल फंड निवेशक क्या करें? Gold ETF और फंड में बढ़ाएं या घटाएं निवेश

5 साल में Gold ETF फोलियो 13 गुना बढ़ा

मार्च 2020 से मार्च 2025 के बीच भारत में गोल्ड ईटीएफ फोलियो की संख्या में 13 गुना से ज्यादा की बढ़ोतरी देखी गई है। जीरोधा फंड हाउस के सीईओ विशाल जैन ने कहा, “भारत में गोल्ड ईटीएफ का बढ़ना यह दिखाता है कि निवेश का माहौल बदल रहा है, जहां निवेशक अब म्युचुअल फंड के रास्ते से सोने में निवेश की सुविधा और सरलता को तेजी से अपना रहे हैं।”

बदलते समय के साथ भले ही खरीदारी के तरीके और प्राथमिकताएं बदली हों, लेकिन सोने के प्रति भारतीयों का प्रेम अब भी उतना ही अटूट बना हुआ है।

Advertisement
First Published - April 29, 2025 | 2:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement