facebookmetapixel
Test Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासाPharma Stock एक महीने में 34% चढ़ा, ब्रोकरेज बोले- बेचकर निकल जाएं, आ सकती है बड़ी गिरावट

Gold Price Outlook: सोना फिर भरेगा फर्राटा! चीन से मिल सकता है तगड़ा सपोर्ट

इस महीने सोने की कीमतों में अब तक तकरीबन 3 फीसदी की नरमी आई है।

Last Updated- November 29, 2024 | 4:07 PM IST
Gold

सोने की कीमतों (gold prices) में फिलहाल जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। अमेरिका मे राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump)  की जीत के बाद से सोने पर दबाव बढ़ा है। प्रदर्शन के लिहाज से देखें तो नवंबर का महीना पिछले 1 साल का सबसे खराब महीना रहा है। इस महीने सोने की कीमतों में अब तक तकरीबन 3 फीसदी की नरमी आई है। ट्रंप की जीत के बाद अमेरिकी डॉलर इंडेक्स और बॉन्ड यील्ड में तेजी सोने की कीमतों में कमजोरी की बड़ी वजह रही है। साथ ही सुस्त चीनी मांग (Chinese demand) भी कीमतों के लिए नेगेटिव रहा है। लेकिन पिछले 6 महीने यानी मई से चीन में डिमांड में जो सुस्ती देखी जा रही थी उसमे अब रिकवरी के आसार दिख रहे हैं। आंकड़े तो कमोबेश इसी की ओर इशारा करते हैं।

Sovereign Gold Bond: ट्रेडिंग वॉल्यूम में जबरदस्त उछाल लेकिन क्या 10% प्रीमियम पर गोल्ड बॉन्ड खरीदना रहेगा बेहतर?

चीन में लगातार चौथे महीने अक्टूबर में गोल्ड की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। तेजी के मामले में चीन ने ग्लोबल मार्केट को भी पीछे छोड़ दिया। चीन में अक्टूबर में गोल्ड तकरीबन 7 फीसदी चढ़ा जबकि ग्लोबल मार्केट में इसमेंं तकरीबन 5 फीसदी तेजी दर्ज की गई। चीन में गोल्ड ने (gold) बाकी सारे एसेट क्लास को पीछे छोड़ते हुए इस साल अभी तक (31 अक्टूबर तक) सबसे ज्यादा 29  फीसदी रिटर्न दिया है। चीन में गोल्ड में तेजी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इस साल अभी तक वहां गोल्ड ने 39 दफे नया ऑल टाइम हाई बनाया है।

अब बात उन आंकड़ों की जो  संकेत कर रहे हैं कि शायद चीन में फिर से डिमांड परवान चढ़े। 

चीन में में गोल्ड पर प्रीमियम / डिस्काउंट

चीन में गोल्ड पर डिस्काउंट अक्टूबर महीने के दौरान  2 डॉलर प्रति औंस घटकर 13 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। ये आंकड़े डिमांड में हल्की रिकवरी की ओर संकेत कर रहे हैं। इससे पहले सितंबर 2024 में डिस्काउंट अगस्त के मुकाबले 6.5  डॉलर प्रति औंस बढ़कर 15 डॉलर प्रति औंस पर था। पिछले साल चीन में औसत एनुअल प्रीमियम बढ़कर रिकॉर्ड 29 डॉलर प्रति औंस यानी 1.5 फीसदी तक पहुंच गया था।डेली प्रीमियम के लिहाज से 14 सितंबर 2023 अव्वल रहा। इस दिन प्रीमियम बढ़कर 121 डॉलर प्रति औंस यानी 6.4 फीसदी पर पहुंच गया था।

इस साल चीन में अब तक कैसा रहा है प्रीमियम / डिस्काउंट:

अक्टूबर:  -13 डॉलर प्रति औंस

सितंबर:  -15 डॉलर प्रति औंस

अगस्त:  -8.5 डॉलर प्रति औंस

जुलाई:  +10 डॉलर प्रति औंस

जून: +24 डॉलर प्रति औंस

मई: +32 डॉलर प्रति औंस

अप्रैल: +34 डॉलर प्रति औंस

मार्च: +75 डॉलर प्रति औंस

फरवरी: +48 डॉलर प्रति औंस

जनवरी: +50 डॉलर प्रति औंस

(Sources: ICE Benchmark Administration, Shanghai Gold Exchange, World Gold Council)

होलसेल डिमांड 

चीन में इन्वेस्टमेंट डिमांड में मजबूती बरकरार है लेकिन होलसेल डिमांड में सुस्ती अभी तक दिख रही है। इस बात की तस्दीक शंघाई गोल्ड एक्सचेंज (SGE) से निकासी (withdrawal) के आंकड़ों से होती है। शंघाई गोल्ड एक्सचेंज से निकासी चीन में होलसेल डिमांड का पर्याय है। अक्टूबर 2024 के दौरान शंघाई गोल्ड एक्सचेंज (SGE) से 107 टन गोल्ड की निकासी की गई। पिछले महीने की तुलना में यह 6 फीसदी कम है। पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले भी यह 11 फीसदी कम है। हालांकि मंथली गिरावट 2014 के बाद सबसे कम है। मौजूदा कैलेंडर ईयर के पहले 10 महीनों (जनवरी-अक्टूबर) के दौरान शंघाई गोल्ड एक्सचेंज से 1,235 टन सोने की निकासी की गई, जो पिछले 10 साल की औसत निकासी से 21 फीसदी कम है।

कीमतों में करेक्शन और अर्थव्यवस्था में रिकवरी के बीच चीन में फिर से होलसेल डिमांड में तेजी की संभावना बन रही है।

एसजीई (SGE) से सालाना निकासी

2024 YTD (31 अक्टूबर तक) :1,235 टन

2023: 1687.18 टन

2022: 1571.60 टन

2021: 1745.70 टन

2020: 1205.34 टन

2019: 1642.02 टन

2018: 2054.62 टन

2017: 2030.47 टन

(Sources: Shanghai Gold Exchange, World Gold Council)

डेली ट्रेडिंग वॉल्यूम 

शंघाई गोल्ड एक्सचेंज के सभी एक्टिव गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट में जून के दौरान प्रतिदिन औसतन 226 टन सोने का कारोबार हुआ। पिछले महीने के 193 टन के मुकाबले यह 32 फीसदी ज्यादा है। पिछले 5 साल के के औसत डेली ट्रेडिंग वॉल्यूम से भी यह 39 फीसदी अधिक है।

 सेंट्रल बैंक की खरीदारी 

चीन के केंद्रीय बैंक पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना (PBoC) से प्राप्त ताजा आंकड़ों के मुताबिक लगातार छठे महीने अक्टूबर में चीन के गोल्ड रिजर्व में कोई बदलाव नहीं देखा गया। जानकारों के मुताबिक सोने की कीमतों में आई कमी और ट्रंप की जीत के बाद बदलते भू-राजनीतिक परिदृश्य (geo-political scnario) के मद्देनजर चीन का केंद्रीय बैंक फिर से सोने की खरीदारी शुरू कर सकता है। 

इसी साल अप्रैल तक लगातार 18 महीने चीन के गोल्ड रिजर्व में इजाफा देखा गया था। अप्रैल के दौरान चीन का गोल्ड रिजर्व 2 टन बढ़कर 2,264 टन पर पहुंच गया था। हालांकि चीन के गोल्ड रिजर्व में यह 18 महीने की सबसे कम बढ़ोतरी थी। अक्टूबर 2022 की तुलना में यह तकरीबन 319 टन यानी 16.5 फीसदी ज्यादा है। इसी वक्त से चीन के केंद्रीय बैंक ने सोने की मासिक खरीद को लेकर जानकारी फिर से साझा करना शुरू किया था। सोने की कीमतें भी इसी दौरान यानी अक्टूबर 2022 के बाद तकरीबन 50 फीसदी बढ़ी है।

अक्टूबर 2022 के अंत में चीन का कुल गोल्ड रिजर्व 1,948.32 टन था, जबकि कुल रिजर्व में हिस्सेदारी 3.19 फीसदी थी।

चीन के कुल फॉरेक्स रिजर्व में फिलहाल गोल्ड रिजर्व की हिस्सेदारी 4.9 फीसदी यानी अब तक के उच्चतम स्तर पर है। मौजूदा कैलेंडर ईयर के शुरुआती 4  महीनों के दौरान चीन के गोल्ड रिजर्व में 29 टन यानी 1.3 फीसदी का इजाफा हुआ। चीन के केंद्रीय बैंक ने 2023 के दौरान अपने गोल्ड रिजर्व में 225 टन की बढ़ोतरी की थी।

गोल्ड ईटीएफ में निवेश 

होलसेल डिमांड के बरक्स चीन में इन्वेस्टमेंट डिमांड में तेजी लगातार 11वें महीने बरकरार रही। चीन में अक्टूबर के दौरान गोल्ड ईटीएफ का कुल एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) 429 मिलियन यूएस डॉलर बढ़कर 10 बिलियन डॉलर के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। टोटल होल्डिंग्स भी इसी अवधि के दौरान 21 टन बढ़कर अब तक के सबसे उच्चतम स्तर 112 टन पर पहुंच गया। इस साल अक्टूबर तक चीन में गोल्ड ईटीएफ में  4.1 बिलियन डॉलर का निवेश हुआ है। इसी तरह टोटल होल्डिंग्स में 51 टन का इजाफा हुआ है।

First Published - November 29, 2024 | 3:29 PM IST

संबंधित पोस्ट