facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold Prices: चीन से खरीदारी थमी, 71 हजार से नीचे आया सोना, रिकॉर्ड हाई से 5 फीसदी फिसला

Advertisement

मई के रिकॉर्ड हाई से सोने की कीमतें तकरीबन 5 फीसदी नीचे आई हैं।

Last Updated- June 11, 2024 | 12:39 PM IST
Gold Silver Price

सोने की कीमतों में फिलहाल तेज गिरावट देखी जा रही है। घरेलू बाजार में जहां कीमतें 71 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के नीचे चली गई हैं वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड 2,300 डॉलर प्रति औंस के आस-पास है। मई के रिकॉर्ड हाई से कीमतें तकरीबन 5 फीसदी नीचे आई हैं। सोने की कीमतें पिछले महीने अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई थी।

घरेलू फ्यूचर मार्केट में 22 मई 2024 को एमसीएक्स (MCX) पर सोने की कीमतों ने रिकॉर्ड बनाया था। इंट्राडे ट्रेडिंग में बेंचमार्क जून फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट बढ़कर 74,442 रुपये प्रति 10 ग्राम के न्यू ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया था। फिलहाल एमसीएक्स पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट 71,000 से थोड़ा नीचे कारोबार कर रहा है।

MCX पर सोने का बेंचमार्क फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट 5 अक्टूबर 2023 को 56,075 रुपये प्रति 10 ग्राम तक नीचे चला गया था।

ग्लोबल मार्केट से मिले कमजोर रुझानों के बीच घरेलू हाजिर (स्पॉट) बाजार में भी आज सोने की कीमतों में नरमी देखी गई।  Indian Bullion and Jewellers Association (IBJA) के अनुसार सोना 24 कैरेट (999) आज 737 रुपये की कमजोरी के साथ 71,176 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। शुरुआती कारोबार में तो यह 70,905 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर देखा गया। जबकि  23 मई 2024 को सोना 24 कैरेट (999)  74,222 रुपये प्रति 10 ग्राम की नई ऊंचाई पर देखा गया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में फिलहाल सोना 2,300 डॉलर प्रति औंस के आस-पास है। पिछले शुक्रवार को कीमतों में 83 डॉलर यानी 3.5 फीसदी की तेज गिरावट देखी गई थी। नवंबर 2020 के बाद सोने की कीमतों में यह सबसे बड़ी एकदिवसीय गिरावट है।

ग्लोबल मार्केट में 22 मई 2024 को स्पॉट गोल्ड (spot gold) 2,449.89 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। इसी तरह बेंचमार्क यूएस जून गोल्ड फ्यूचर्स (Gold COMEX Jun′24) भी 21 मई 2024 को कारोबार के दौरान 2,454.2 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर तक चला गया था ।

जानकारों के अनुसार चीन के केंद्रीय बैंक की तरफ से सोने की खरीदारी पर जो ब्रेक लगा है उसका असर कीमतों पर देखा जा रहा है। चीन के केंद्रीय बैंक पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना (PBoC) से प्राप्त ताजा आंकड़ों के मुताबिक इस साल मई के दौरान चीन के गोल्ड रिजर्व में कोई बदलाव नहीं देखा गया। जबकि इससे पहले लगातार 18 महीने तक चीन के गोल्ड रिजर्व में इजाफा देखा गया था। अप्रैल के दौरान चीन का गोल्ड रिजर्व 2 टन बढकर 2,264 टन पर पहुंच गया था। हालांकि चीन के गोल्ड रिजर्व में यह 18 महीने की सबसे कम बढ़ोतरी थी। अक्टूबर 2022 की तुलना में यह तकरीबन 319 टन यानी 16.5 फीसदी ज्यादा है। इसी वक्त से चीन के केंद्रीय बैंक ने सोने की मासिक खरीद को लेकर जानकारी फिर से साझा करना शुरू किया था।  चीन के केंद्रीय बैंक ने 2023 के दौरान अपने गोल्ड रिजर्व में 225 टन का इजाफा किया था।

अमेरिका में अनुमान से बेहतर आए नौकरी के आंकड़ों से भी बाजार पर दबाव बढ़ा है। जानकार बताते हैं कि इन मजबूत आंकड़ों के मद्देनजर यूएस में सितंबर में रेट में कटौती की संभावना क्षीण पड़ गई है।

 

Advertisement
First Published - June 10, 2024 | 6:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement