facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सोने में लगातार चौथे दिन उछाल, इस हफ्ते 3,300 रुपये से ज्यादा सुधरे भाव; क्या आगे और आ सकती है तेजी ?

Advertisement

अक्टूबर के अपने ऑल-टाइम हाई से सोना अभी भी 3,000 रुपये से ज्यादा नीचे है।

Last Updated- November 21, 2024 | 6:37 PM IST
Gold Silver Price

Gold Price Today: सोने की कीमतों में आज गुरुवार 21 नवंबर को लगातार चौथे दिन तेजी देखी जा रही है। घरेलू बाजार में सोने की बेंचमार्क कीमतें फिलहाल  76,500 (बिना GST शामिल किए) के ऊपर चली गई हैं। एमसीएक्स (MCX) पर गुरुवार 14 नवंबर को बेंचमार्क कीमतें 73,300 रुपये प्रति 10 ग्राम तक नीचे चली गई थी। इस तरह से देखें तो इस हफ्ते सोने में अब तक 3,300 रुपये से ज्यादा की रिकवरी आई है। हालांकि 30 अक्टूबर के अपने ऑल-टाइम हाई से यह अभी भी 3,000 रुपये से ज्यादा नीचे है। बीते हफ्ते गोल्ड का प्रदर्शन पिछले साढ़े तीन साल में सबसे खराब रहा और इसके भाव में 4 फीसदी से ज्यादा की नरमी आई थी।

ग्लोबल मार्केट में सोने (gold) की कीमतों में लगातार 4 दिनों से जारी तेजी के मद्देनजर घरेलू बाजार में सोना मजबूत बना हुआ है। साथ हीं अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में आई गिरावट ने भी घरेलू बाजार में एक हद तक सोने को सपोर्ट किया है। रुपये में कमजोरी के परिणामस्वरूप सोने का आयात महंगा हो जाता है। आज कारोबार के दौरान भारतीय रुपया 84.46 डॉलर के अपने नए निचले स्तर पर पहुंच गया।

अमेरिकी डॉलर इंडेक्स (US Dollar Index) में नरमी और यूक्रेन-रूस के बीच सैन्य संघर्ष बढ़ने से सोने में निचले स्तर से खरीदारी (bargain buying) निकल रही है और कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है। यूएस डॉलर में मजबूती के फलस्वरूप जहां अन्य करेंसी में सोने की कीमतों में तेजी आई है। वहीं रूस-यूक्रेन के बीच बढ़े सैन्य संघर्ष और मिडिल ईस्ट में जारी तनाव ने बतौर सुरक्षित विकल्प (safe-haven) सोने की मांग में इजाफा किया है। इससे पहले अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के परिणाम को लेकर बनी अनिश्चितता के खत्म होने के बाद निवेश के सुरक्षित विकल्प के तौर पर इस कीमती धातु की मांग में कमी देखी जा रही थी।

यूएस फेड (US Federal Reserve) के चेयरमैन जेरोम पॉवेल के बयान के बाद अमेरिकी डॉलर इंडेक्स (US Dollar Index) पिछले हफ्ते गुरुवार को 1 साल के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। क्योंकि फेड चेयरमैन के इस बयान के बाद अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती को लेकर मार्केट में अनिश्चितता बढ़ी। जेरोम पॉवेल ने बीते हफ्ते अपने बयान में कहा था कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था में स्थिरता, जॉब मार्केट में मजबूती और नियंत्रित महंगाई दर को देखते हुए ब्याज दरों में कटौती लेकर अभी कोई जल्दीबाजी नहीं है।

घरेलू फ्यूचर मार्केट

घरेलू फ्यूचर मार्केट एमसीएक्स (MCX) पर सोने का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज गुरुवार को इंट्राडे ट्रेडिंग के दौरान 76,647 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपरी स्तर पर पहुंच गया। इससे पहले 13 नवंबर को इंट्राडे ट्रेडिंग के दौरान सोने का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 73,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के निचले स्तर तक चला गया जबकि 30 अक्टूबर को यह 79,775 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल-टाइम हाई लेवल पर पहुंच गया था। इस तरह से देखें तो इस हफ्ते सोना फ्यूचर मार्केट में 13 नवंबर के अपने लो से 3,347 रुपये सुधरा है। हालांकि 30 अक्टूबर के अपने ऑल टाइम हाई से यह अभी भी 3,128 रुपये नीचे है।

घरेलू स्पॉट मार्केट

सोने की हाजिर कीमतों में भी ऐसा ही uptrend देखने को मिल रहा है। Indian Bullion and Jewellers Association (IBJA) के मुताबिक सोना 24 कैरेट (999) गुरुवार को शुरुआती कारोबार में पिछले दिन की क्लोजिंग के मुकाबले 686 रुपये चढ़कर 76,559 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर देखा गया। मंगलवार 19 नवंबर को कारोबार की समाप्ति पर सोना 24 कैरेट 75,873 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया था। पिछले हफ्ते गुरुवार को कारोबार की समाप्ति पर सोना 24 कैरेट 73,739 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर देखा गया था। इससे पहले 30 अक्टूबर को यह 79,681 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल-टाइम हाई लेवल तक पहुंच गया था। इस तरह से देखें तो इस हफ्ते सोना स्पॉट मार्केट में 13 नवंबर के अपने लो से 2,820 रुपये सुधरा है। हालांकि 30 अक्टूबर के अपने ऑल टाइम हाई से यह अभी भी 3,122 रुपये नीचे है।

ग्लोबल मार्केट

ग्लोबल मार्केट में आज गुरुवार को स्पॉट गोल्ड (spot gold) 0.5 फीसदी की मजबूती के साथ 2,665 डॉलर प्रति औंस के करीब देखा गया। 11 नवंबर के बाद ग्लोबल मार्केट में स्पॉट गोल्ड का यह सबसे ऊपरी स्तर है। ग्लोबल मार्केट में गुरुवार यानी 14 अक्टूबर को स्पॉट गोल्ड 2 महीने के निचले स्तर 2,550.53 डॉलर प्रति औंस पर देखा गया था। इसी तरह बेंचमार्क यूएस दिसंबर गोल्ड फ्यूचर्स (Gold COMEX DEC′24) भी आज कारोबार के दौरान 2,667.20 डॉलर प्रति औंस तक ऊपर गया। 14 अक्टूबर को कारोबार के दौरान यह 2,643.40 डॉलर प्रति औंस तक नीचे चला गया था। इससे पहले 31 अक्टूबर को स्पॉट गोल्ड और यूएस गोल्ड फ्यूचर क्रमश: 2,790.15 और 2,801.80 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए थे।

क्या है रुझान?
ग्लोबल लेवल पर बढ़ते जियो -पॉलिटिकल टेंशन और ब्याज दरों में कटौती की संभावना के मद्देनजर गोल्ड को लेकर जानकार बुलिश हैं। इन्वेस्टमेंट खासकर ईटीएफ डिमांड में लगातार देखी जा रही मजबूती और केंद्रीय बैकों की खरीदारी भी मीडियम टू लॉन्ग टर्म में गोल्ड के लिए सपोर्टिव हैं। शॉर्ट-टर्म में गोल्ड की कीमतों में थोड़ी नरमी भी देखी जा सकती है क्योंकि डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की जीत के बाद इस बात की संभावना बढ़ गई है कि शायद अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Federal Reserve) आने वाले समय में ब्याज दरों में कटौती को लेकर अत्यधिक सतर्कता बरते।

हालांकि मार्केट में अभी भी इस बात की संभावना प्रबल है कि अमेरिका का केंद्रीय बैंक दिसंबर की अपनी बैठक में एक बार फिर ब्याज दरों में कम से कम 25 बेसिस प्वाइंट यानी 0.25 फीसदी की कटौती सकता है। यदि अमेरिका में ब्याज दरों में आगे कमी आती है तो सोने को और सपोर्ट मिलना स्वाभाविक है। सोने पर कोई इंटरेस्ट/ यील्ड नहीं मिलता इसलिए ब्याज दरों के नीचे जाने से निवेश के तौर पर इस एसेट क्लास की मांग बढ़ जाती है।

Advertisement
First Published - November 21, 2024 | 2:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement