facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दिवाली से पहले खुशखबरी! रेल यात्री अब बिना एक्सट्रा चार्ज बदल सकेंगे कन्फर्म टिकट की तारीख

Advertisement

रेलवे अब ऑनलाइन टिकट में भी तारीख बदलने की सुविधा देगा, जिससे यात्री समय और पैसा दोनों बचा सकेंगे

Last Updated- October 08, 2025 | 2:36 PM IST
IRCTC Train Ticket Rescheduling
नई सुविधा लागू होने के बाद, यात्री बिना टिकट रद्द किए तारीख बदल सकेंगे। (प्रतीकात्मक फोटो)

IRCTC Train Ticket Rescheduling: दिवाली और छठ के त्योहारों से पहले यात्रियों के लिए बड़ी राहत भरी खबर आई है। अब भारतीय रेलवे ऑनलाइन टिकट पर भी यात्रा की तारीख बदलने की सुविधा देने की तैयारी में है। इसका मतलब यह है कि अगर आपने ऑनलाइन टिकट बुक की है और किसी कारण से आपको अपनी यात्रा की तारीख बदलनी है, तो आपको टिकट कैंसिल करने की जरूरत नहीं होगी।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आईआरसीटीसी और अन्य एजेंसियों को इस सुविधा को जल्दी लागू करने के निर्देश दिए हैं। अभी तक यह सुविधा केवल ऑफलाइन टिकटों के लिए उपलब्ध थी, लेकिन जल्द ही ऑनलाइन यात्रियों के लिए भी लागू होगी। रेलवे इसे लेकर युद्धस्तर पर काम कर रहा है और यात्रियों को जल्द ही इसका लाभ मिलने की उम्मीद है।

अभी ऑनलाइन टिकट पर नियम:

फिलहाल अगर किसी यात्री को यात्रा की तारीख बदलनी होती है, तो उसे टिकट रद्द करके नया टिकट बनवाना पड़ता है। इस प्रक्रिया में टिकट कैंसिलेशन चार्ज लगता है। नई सुविधा लागू होने के बाद, यात्री बिना टिकट रद्द किए तारीख बदल सकेंगे, जिससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी।

यह भी पढ़ें: दिवाली पर घर जानें की तैयारी? जानें एक महीने में कितनी बार बुक कर सकते हैं ट्रेन टिकट

अलग-अलग क्लास के टिकटों पर कैंसिलेशन चार्ज देना होता है:

  • AC फर्स्ट क्लास या एग्जीक्यूटिव क्लास: ₹240 + जीएसटी
  • AC 2 टियर / फर्स्ट क्लास: ₹200 + जीएसटी
  • AC 3 टियर, एसी चेयर कार या एसी 3 इकॉनमी: ₹180 + जीएसटी
  • स्लीपर क्लास: ₹120
  • सेकंड क्लास: ₹60

नई सुविधा लागू होने के बाद, यात्री बिना टिकट रद्द किए तारीख बदल सकेंगे, जिससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी।

ऑफलाइन टिकट पर क्या हैं नियम

  • रेलवे नियम के अनुसार, अगर आपका टिकट कन्फर्म, RAC या वेटिंग लिस्ट में है, तो आप ट्रेन के प्रस्थान से 48 घंटे पहले टिकट सरेंडर करके यात्रा की तारीख आगे या पीछे कर सकते हैं।
  • नई तारीख पर सीट खाली होना और नया आरक्षण शुल्क जमा करना आवश्यक है।
  • अब यह सुविधा ऑनलाइन टिकट पर भी जल्द ही उपलब्ध होगी।

Advertisement
First Published - October 8, 2025 | 2:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement