facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

DA Hike: सरकार का बड़ा तोहफा! रेलवे कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA बढ़ा, सैलरी में होगा सीधा असर

Advertisement

रेलवे ने अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स के डीए और डीआर में 2% की बढ़ोतरी कर इसे 60% कर दिया है, जो 1 जनवरी 2026 से लागू होगी।

Last Updated- May 13, 2026 | 7:15 PM IST
Rail DA hike
Representative image

DA Hike: भारतीय रेलवे ने अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। यह नई दर 1 जनवरी 2026 से लागू होगी। इस बढ़ोतरी के बाद DA और DR बढ़कर 60 प्रतिशत हो गया है, जो पहले 58 प्रतिशत था।

लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को फायदा

इस फैसले का लाभ रेलवे के लाखों कर्मचारियों, पेंशनर्स, पारिवारिक पेंशनर्स और अन्य पात्र लाभार्थियों को मिलेगा। यह संशोधन 7वें वेतन आयोग (7th CPC) के तहत किया गया है। इससे उनकी मासिक आय में थोड़ा इजाफा होगा और महंगाई के असर को कुछ हद तक कम करने में मदद मिलेगी।

महंगाई के हिसाब से होता है संशोधन

DA और DR कर्मचारियों और पेंशनर्स की बेसिक सैलरी और पेंशन का एक निश्चित प्रतिशत होता है, जिसे बढ़ती महंगाई के अनुसार समय-समय पर संशोधित किया जाता है। आमतौर पर सरकार इसे साल में दो बार संशोधित करती है, जो अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI) के आधार पर तय होता है।

रेलवे ने 1 जनवरी से डीए में 2% की बढ़ोतरी की घोषणा की

सरकार ने महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद रेलवे कर्मचारियों का डीए 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो गया है। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से लागू मानी जाएगी।

यह आदेश रेल मंत्रालय की ओर से जारी एक आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिया गया है, जिसका शीर्षक है ‘Grant of Dearness Allowance to Railway employees – Revised Rates effective from 01.01.2026’। इस प्रस्ताव को राष्ट्रपति Droupadi Murmu की मंजूरी भी मिल चुकी है।

क्या है नया महंगाई भत्ता फैसला

रेल मंत्रालय के अनुसार, अब रेलवे कर्मचारियों को उनके मूल वेतन (Basic Pay) का 60 प्रतिशत डीए मिलेगा। पहले यह दर 58 प्रतिशत थी। 2 प्रतिशत की यह बढ़ोतरी कर्मचारियों को बढ़ती महंगाई से राहत देने के उद्देश्य से की गई है।

Also Read | क्रेडिट कार्ड बंद कराने से बिगड़ जाएगा CIBIL स्कोर? क्या कहते हैं एक्सपर्ट

बेसिक पे का मतलब क्या है

सरकार ने यह भी साफ किया है कि इस बढ़े हुए डीए की गणना केवल बेसिक पे पर की जाएगी। इसका मतलब है कि वेतन मैट्रिक्स के अनुसार जो मूल वेतन निर्धारित है, उसी पर डीए लागू होगा। इसमें किसी भी प्रकार का स्पेशल पे या अन्य भत्ते शामिल नहीं होंगे।

किन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

इस फैसले का लाभ सभी रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा, जो वेतन मैट्रिक्स के तहत आते हैं। बढ़ा हुआ डीए सीधे उनकी मासिक आय में जुड़ जाएगा, जिससे उनकी कुल सैलरी में इजाफा होगा।

लगातार बढ़ती महंगाई के बीच यह फैसला रेलवे कर्मचारियों के लिए राहत लेकर आया है। डीए बढ़ने से उनकी क्रय शक्ति में सुधार होगा और रोजमर्रा के खर्चों को संभालना थोड़ा आसान हो जाएगा।

Advertisement
First Published - May 13, 2026 | 7:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement