facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सुकन्या समृद्धि से लेकर PPF तक… लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दरों को लेकर सरकार ने किया ऐलान; अब कितना मिलेगा इंट्रेस्ट

Advertisement

Small Saving Scheme: सरकार छोटी बचत योजनाओं पर हर तिमाही ब्याज दरों का निर्धारण करती है। 1 अप्रैल से शुरू तिमाही में मंथली इनकम अकाउंट स्कीम पर 7.4 फीसदी की ब्याज मिलती रहेगी।

Last Updated- March 08, 2024 | 7:21 PM IST
Govt hikes interest rates on Sukanya Samriddhi scheme, 3-yr term deposit by up to 20 bps

केंद्र सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना से लेकर सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम और पब्लिक प्रॉविडेंट फंड जैसी कई छोटी बचत योजनाओं को लेकर आज यानी शुक्रवार को नया ऐलान कर दिया है। वित्त मंत्रालय की तरफ से जारी नए सर्कुलर में बताया गया है कि छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दर में एक अप्रैल से शुरू तिमाही के लिए कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

गौरतलब है कि पिछले साल दिसंबर के अंत में केंद्र सरकार ने जनवरी-मार्च के लिए छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दर में बढ़ोतरी की थी। केंद्र सरकार की सबसे फेमस मानी जाने वाली योजना- सुकन्या समृद्धि् योजना (Sukanya Samriddhi Scheme) पर ब्याज दर 8 फीसदी से बढ़ाकर 8.2 फीसदी कर दिया गया था। बता दें कि सरकार छोटी बचत योजनाओं पर हर तिमाही ब्याज दरों का निर्धारण करती है।

PPF पर ब्याज दर

सरकार की बेहद लोकप्रिय PPF योजना पर ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। फिलहाल इस स्कीम पर सरकार 7.1 फीसदी ब्याज दे रही है। चूंकि किसी भी योजना में कोई बदलाव नहीं किया गया है ऐसे में यह पिछली तिमाही में भी समान ही थी।

सेविंग डिपॉजिट पर ब्याज

जैसा कि 31 मार्च तक 4 फीसदी का ब्याज इस योजना पर मिलता आया है। 1 अप्रैल से शुरू हो रही नई तिमाही में यह 4 फीसदी पर ही बरकरार रहेगा।

मंथली इनकम अकाउंट स्कीम

मंथली इनकम अकाउंट स्कीम में हर महीने जितनी ब्याज निवेश पर मिलती है, उतनी अकाउंटहोल्डर को दे दी जाती है। 1 अप्रैल से लेकर 30 जून तक अब इस योजना पर 7.4 फीसदी की ब्याज मिलती रहेगी।

नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट और किसान विकास पत्र पर क्या है ब्याज दर

1 अप्रैल से शुरू हो रही तिमाही में नेशनल सेविंग स्कीम पर 7.7 फीसदी औऱ किसान विकास पत्र योजना पर 7.5 फीसदी का ही ब्याज मिलता रहेगा। जो पहले से ही लागू है।

Advertisement
First Published - March 8, 2024 | 7:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement