facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सरकार अब जारी नहीं करेगी सॉवरिन गोल्ड बॉन्ड! इस वजह से बंद की स्कीम

Advertisement

बजट में सोने पर आयात शुल्क घटाकर 15 फीसदी से 6 फीसदी कर दिया गया जिससे आभूषण बनाने वालों की इनपुट लागत कम हो गई और तस्करों की मुश्किलें बढ़ीं।

Last Updated- August 22, 2024 | 10:19 PM IST
Gold Loan

केंद्र सरकार द्वारा अब और सॉवरिन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) जारी करने की संभावना नहीं है क्योंकि एक शीर्ष सरकारी अधिकारी के मुताबिक इन गोल्ड बॉन्ड को ‘बेहद जटिल और महंगे साधन’ के तौर पर देखा जा रहा है।

इस महीने की शुरुआत में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सॉवरिन गोल्ड बॉन्ड योजना (एसजीबी 2016-17 सीरीज 1, जारी करने की तारीख 5 अगस्त, 2016) को भुनाए जाने की सोने की कीमत प्रति ग्राम 6,938 रुपये (999 शुद्धता) तय की है। यह अगस्त 2016 के 3,119 रुपये के जारी मूल्य से 122 फीसदी अधिक था।

हालांकि गोल्ड बॉन्ड को भुनाए जाने की कीमत 23 जुलाई को पेश हुए केंद्रीय बजट से एक सप्ताह पहले की औसत कीमत की तुलना में 4.5 फीसदी कम थी। सीमा शुल्क में कमी के बाद से सोने की कीमतें कम हुई हैं।

बजट में सोने पर आयात शुल्क घटाकर 15 फीसदी से 6 फीसदी कर दिया गया जिससे आभूषण बनाने वालों की इनपुट लागत कम हो गई और तस्करों की मुश्किलें बढ़ीं। बजट के दस्तावेजों को देखें तो गोल्ड बॉन्ड को पहले से ही कम किया जा रहा था।

Advertisement
First Published - August 22, 2024 | 10:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement