facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PPF, सुकन्या समेत लघु बचत योजनाओं की ब्याज दरों पर सरकार का बड़ा ऐलान, दिसंबर 2024 तक इतना मिलेगा इंटरेस्ट

Advertisement

Interest on Small Saving Schemes: किसान विकास पत्र (KVP) पर ब्याज दर 7.5 प्रतिशत होगी और यह निवेश 115 महीनों यानी 9 साल 7 महीने में मैच्योर होगा।

Last Updated- September 30, 2024 | 7:35 PM IST
अगर आपने FD में किया है निवेश तो अप्रैल में जरूर निपटा लें ये काम, If you have invested in FD then definitely complete this work in April.

Small Saving Schemes: केंद्र सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना से लेकर सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम और पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF) जैसी कई छोटी बचत योजनाओं को लेकर आज यानी 30 सितंबर को नया ऐलान कर दिया है। वित्त मंत्रालय की तरफ से जारी नए सर्कुलर में बताया गया है कि लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दर (Interests on small saving schemes) में एक अक्टूबर से शुरू 2024-25 की तीसरी तिमाही के लिए कोई बदलाव नहीं किया गया है। बता दें कि सरकार डाकघरों और बैंकों की तरफ से चलाई जा रही छोटी बचत योजनाओं पर हर तिमाही ब्याज दरों का निर्धारण करती है।

इसका मतलब यह है कि 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2024 तक लघु बचल योजनाओं पर उतना ही ब्याज मिलेगा, जितना इससे पहले की तिमाही में मिलता था। आज के ऐलान के बाद ऐसा तीसरी बार हुआ, जब केंद्र ने सुकन्या जैसी लघु बचत योजनाओं की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। अंतिम बार वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही (31 मार्च 2024 को समाप्त तिमाही) के लिए कुछ योजनाओं की दरों में बदलाव किया गया था।

वित्त मंत्रालय ने आज एक नोटिफिकेशन जारी करते हुए बताया, ‘वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही (1 अक्टूबर से 31 दिसंबर, 2024 तक) के लिए विभिन्न लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दरें दूसरी तिमाही (एक जुलाई से 30 सितंबर, 2024 तक) के लिए अधिसूचित दरों के समान ही रहेंगी।’

केंद्र सरकार की सबसे फेमस मानी जाने वाली योजना- सुकन्या समृद्धि् योजना (Sukanya Samriddhi Scheme) पर ब्याज दर 8.2 फीसदी दी जाती है। 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक की अवधि में भी यही ब्याज दर मिलती रहेगी।

RD और PPF पर कितना मिलेगा ब्याज

तीन साल की बैंक की सावधि जमा (RD) पर ब्याज दर 7.1 प्रतिशत रहेगी। इसके अलावा सरकार की बेहद लोकप्रिय PPF योजना पर ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। फिलहाल इस स्कीम पर सरकार 7.1 फीसदी ब्याज दे रही है।

डाकघर बचत योजना पर कितना मिलेगा ब्याज

डाकघर बचत जमा योजना के लिए ब्याज दरें 4% पर बनी रहेंगी।

किसान विकास पत्र और राष्ट्रीय बचत पत्र (नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट) पर कितना मिलेगा ब्याज

किसान विकास पत्र (KVP) पर ब्याज दर 7.5 प्रतिशत होगी और यह निवेश 115 महीनों यानी 9 साल 7 महीने में मैच्योर होगा। वहीं राष्ट्रीय बचत पत्र (NSC) पर ब्याज दर 7.7 प्रतिशत रहेगी। बता दें कि NSC भी पांच साल में मैच्योर होता है।

मंथली इनकम अकाउंट स्कीम

अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में भी डाकघर मासिक आय योजना (Post Office Monthly Income Scheme) के निवेशकों को पहले की तरह 7.4% की दर से ब्याज मिलेगा। बता दें कि मंथली इनकम अकाउंट स्कीम में हर महीने जितनी ब्याज निवेश पर मिलती है, उतनी अकाउंटहोल्डर को दे दी जाती है।

Advertisement
First Published - September 30, 2024 | 7:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement